राजधानी में अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, गर्लफ्रेंड से की बदसलूकी तो बॉयफ्रेंड ने कर दी हत्या, एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

रायपुर

राजधानी के मंदिर हसौद इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां युवक की हत्या कर लाश को आरोपियों ने झाड़ियों में फेंक दिया. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी और कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ही अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली. पुलिस ने हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है.

यह है मामला
26 नवंबर को ग्राम सरपंच बाहनाकाडी ने थाना मंदिर हसौद को सूचना दी कि खदान पारा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ियों में छिपा हुआ है. शव के पास खून के निशान भी पाए गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. कुछ घंटे की जांच के बाद मृतक की पहचान रमेश कोल (19 वर्ष) निवासी बघौर, जिला सिधी के रूप में हुई। रमेश पास के दुबे गिट्टी खदान में हाईवा हेल्पर का काम करता था.

युवक की शिनाख्ती के बाद पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुटी. इस दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि मृतक को आखिरी बार किशन राजपूत, रोशन ध्रुव और एक नाबालिग के साथ देखा गया था. जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. इस दौरान तीनों ने हत्या की बात कबूल कर ली.

गर्लफ्रेंड से बदतमीजी के चलते की हत्या
आरोपियों ने बताया कि रमेश ने किशन की महिला मित्र के साथ गाली-गलौच की थी, जिससे किशन नाराज था. 25 नवंबर की रात, खदान पारा के पास खेत में बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया. इसी दौरान आरोपियों ने रमेश के सिर पर लकड़ी की डंडी से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. बाद में शव को पास की झाड़ियों में छिपा दिया गया.

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की डंडी और मृतक का मोबाइल फोन आरोपियों के पास से बरामद कर लिया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति