खेलो एमपी यूथ गेम्स ब्लाक स्तरीय चयन स्पर्धा खेलों का होगा आयोजन

 सिंगरौली
नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी पीएस परस्ते ने बताया कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत ब्लाक स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन जिले के तीनो विकास खण्डों बैढ़न,चितरंगी,देवसर में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि छह खेल विधा ताईक्वाडो, शूटिंग, क्याकिंग-कैनोइंग, फेंसिंग, रोईग, आर्चरी सीधे राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगे।
नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी पी.एस.परस्ते की उपस्थिति में विगत 25 नवम्बर को  विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों के साथ बैठक आयोजित कर उक्ताशय की जानकारी देते हुए रूपरेखा बनाई गई। खेलों एमपी यूथ गेम्स से जहां एक ओर पूरे प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा वहीं प्रदेश में खेलों का लोक व्यापकीरण होगा और युवाओं की खेलों में व्यापक स्तर पर भागीदारी होगी। खेलो एमपी यूथ गेम्स में 19 वर्ष से कम आयु 31 दिसम्बर 2024 की स्थिति में के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकेगे।

     उन्होंने बताया कि विकास खण्ड बैढ़न 5 दिसम्बर को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में फुटबाल,एथलेटिक्स,योगासन, बॉक्सिंग, सेंट जोसेफ हा.से.वि.बिलौजी हॉकी,वीवा क्लब एनटीपासी विन्ध्यनगर बैडमिटन,टेबल टेनिस,तैराकी 6 दिसम्बर को  शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.खेल मैदान बैढ़न बालीबॉंल,खो-खो पी.एम.कॉलेज बैढ़न कुश्ती,वेटलिफ्टिग,जूडो,शतरंज, शा.कन्या महाविघालय बैढ़न कबड्डी,बास्केटबॉल,राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न क्रकेट प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जायेगा। वही विकास खण्ड चितरंगी में शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.खेल मैदान चितरंगी कबड्डी,बाली बॉल,फुटबाल,खो-खो, 7 दिसम्बर को क्रिकेट,एथलेटिक्स,कुश्ती,बैडमिटन वही 5 दिसम्बर को  महारानी पब्लिक स्कूल बरगंवा फुटबाल,एथलेटिक्स,कबड्डी, व्हालीबॉल,खो-खो 6 दिसम्बर को  शतरंज, योगासन, कुश्ती,तैराकी, वेटलिफ्टिग, बास्ककेटबाल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी  अपना फार्म http://myyouthmp.in/khelomp/registration.php पर जमा कर प्रिंट ऑउट दस्तावेज पासपोर्ट फोटो,जन्म प्रमाण-पत्र एवं मध्यप्रदेश के मूल निवासी प्रमाण-पत्र ,आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक छायाप्रति के साथ प्रतिभागी ब्लॉक युवा समन्वयक बैढ़न श्री राकेश कुमार मिश्रा मोबाईल नंबर 9981381352 ,ब्लॉक युवा समन्वयक देवसर श्रीमति सुनीता मिश्रा मोबाईल नंबर 7909573938, ब्लॉक युवा समन्वयक चितरंगी श्री जगदीश सिंह मोबाईल नंबर 6261611414 एवं खेल संघों के अध्यक्ष,सचिवों  शिक्षा विभाग के पीटीआई से संपर्क कर अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते है। उक्त समस्त खेल प्रतियोगिताएं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री जी के मार्गदर्शन में  संपन्न होगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति