व्यवस्थापन संबंधी लोगों के बैंक खातों में मुआवजा राशि जमा होने कि समीक्षा की

  • कमिश्नर-कलेक्टर ने केन बेतवा लिंक परियोजना में बनने वाले ढ़ोड़न बांध स्थल का निरीक्षण किया
  • व्यवस्थापन संबंधी लोगों के बैंक खातों में मुआवजा राशि जमा होने कि समीक्षा की
  • लोगों को पैकेज की राशि का सही प्रयोग करने की सलाह दी
  • कमिश्नर द्वारा जन चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं को भी सुना गया

छतरपुर
Sagar Commissioner डा. वीरेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को कलेक्टर छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के साथ केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत बनने वाले ढ़ोड़न बांध स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही व्यवस्थापन संबंधी लोगों को अभी तक मिले मुआवजा राशि कि समीक्षा की। इस दौरान एसडीएम विजय द्विवेदी, तहसीलदार अभिनव शर्मा, जनपद सीईओ श्रीमती अंजना नागर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर डा. रावत ने डैम के डूब क्षेत्र में आने वाली भूमि एवं ग्रामों के संबंध में समीक्षा करते हुए मुआवजे की राशि के वितरण एवं पैकेज की राशि सम्बंधित लोगों के अभी तक बैंक खातों जमा होने की जानकारी ली और बकाया राशि के प्रकरणों को जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए।

इस दौरान ई.ई. केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत बनने वाली अपर लेबिल टनल एरिया की संपूर्ण जानकारी दी गई। कमिश्नर ने ढ़ोड़न ग्राम पहुंचकर जन चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को मिलने वाली शासन की योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम विजय द्विवेदी ने ग्रामवासियों को अधिग्रहण की जा रही जमीन एवं मुआवजा राशि की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामवासियों से सुझाव भी लिए गए। कमिश्नर ने कहा जिन्होंने अपने बैंक खातों की जानकारी अभी तक प्रशासन को नहीं दी है वह जल्द जानकारी भेज दे ताकि मुआवजे की राशि सम्बंधित के खाते में जमा कराई जा सके। उन्होंने धारा 19 की कार्यवाही के भी निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि पैकेज की राशि का सही इस्तेमाल और फिजूल खर्च न करे। कमिश्नर ने कहा कि ग्रामवासी जिले की बेहतरी के लिए एक बहुत बड़ा त्याग कर रहे है। इस दौरान गांव के सरपंच द्वारा विभिन्न मांगों के संबंध में दिए गए आवेदन को स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं से भी बातचीत कर लाड़ली बहना योजना की राशि उनके खाते में आ रही है या नहीं इसकी समीक्षा की। साथ ही ग्रामवासियों को बच्चों को अच्छे से पढ़ाने एवं भविष्य को सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक सुझाव देते हुए प्रेरित किया।

कलेक्टर जैसवाल ने कहा कि 511 कुल प्रभावित ग्रामीण हैं जिनकी भुगतान योग्य अवार्ड राशि 8 करोड़ 12 लाख 38 हजार की बनी है। जिनमें से 6 करोड़ 59 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है बांकी 55 लाख रुपए की भुगतान राशि के खाते प्राप्त होने हैं जो भुगतान के लिए शेष हैं। उन्होंने बांकी रहे लोगों से जल्द ही बैंक खातों की जानकारी भेजने की अपील की।

 जिले के 688 ग्रामों कि 3 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन की सिंचाई होगी

इस दौरान ग्रामवासियों को केन बेतवा लिंक परियोजना से होने वाले आर्थिक एवं सामाजिक विकास और लाभ की जानकारी दी गई। जिले के कुल 688 ग्रामों में 320281 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई से होने वाले फायदे से अवगत कराया गया और पेय जल की सुविधा में सुगमता भू जल स्तर में सुधार के बारे में भी बताया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति