छत्तीसगढ़-गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने ट्रेसिंग कर गांजा तस्कर को दबोचा

गौरेला पेंड्रा मरवाही.

जीपीएम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिसमें पुलिस ने गांजे के एक प्रकरण में बैकवर्ड लिंक ट्रेस कर गांजा सप्लायर को ओडिशा के नक्सल प्रभावित जिले में दबिश देकर आरोपी गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा रायपुर में एसपी, कलेक्टर्स की कांफ्रेंस ली गई थी। जिसमें कड़े शब्दों में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्यवाही करने और तस्करों के फॉरवर्ड बैकवर्ड लिंक ट्रेस करने पर कहा गया था। बीते सितंबर माह में थाना गौरेला के पीपरखूंटी खोंगसरा रोड पर पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी की। दो अलग-अलग वाहनों से 105 किलो ग्राम गांजा जब्त किया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों बनवारी लाल गुप्ता उर्फ पिंटू, रोहित गुप्ता और अंकुर जैतवार को मौके से गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य फरार आरोपी गोपाल पनिका को साइबर सेल द्वारा मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ और टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन करते हुए जीपीएम पुलिस को गांजा परिवहन के बैकवर्ड लिंक सप्लायर ओड़िशा बौध जिला निवासी अजीत राणा का पता चला जो सक्रिय रूप से सोनपुर ओडिशा के इलाके में गांजा बेच रहा था। जिसके बाद जीपीएम पुलिस की टीम ओडिशा के जिला बौध निवासी अजीत राणा को साइबर सेल और थाना गौरेला की संयुक्त टीम ने उसके गांव में दबिश देकर सिलेतपाड़ा जिला बौध ओडिशा से गिरफ्तार किया है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के कहा है। गांजा तस्करों के बैकवर्ड लिंक को ट्रेस कर पुलिस ने नक्सल प्रभावित गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन और आरोपियों के संपत्तियों का चिन्हांकन भी किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के द्वारा उक्त गिरफ्तारी के लिए ओडिशा गई टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति