नाबालिग छात्रों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के विरुद्ध कोतवाली अनूपपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

अनूपपुर
जिले में नाबालिग छात्रों द्वारा तेज गति और लापरवाही से दोपहिया वाहन चलाने की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, श्री मोती उर रहमान ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

गुरुवार सुबह थाना कोतवाली प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविंद पनिका, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, आरक्षक गोपाल यादव, राजेश बड़ोले और गिरीश चौहान की टीम ने भारत ज्योति स्कूल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान छह नाबालिग छात्रों को बिना वैध लाइसेंस और नियमों के उल्लंघन करते हुए दोपहिया वाहन चलाते पाया गया। इनके वाहन विवरण निम्नलिखित हैं:

1. होंडा लीवो (एमपी 65 एमबी 9289)

2. टीवीएस ज्यूपिटर (एमपी 65 एस 3014)

3. होंडा मोटरसाइकिल (एमपी 65 एमडी 8664)

4. हीरो सुपर स्प्लेंडर (एमपी 65 एमई 6615)

5. मोटरसाइकिल (एमपी 65 एमडी 0639)

6. बिना नंबर की एक्टिवा मोपेड

इन वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जप्त कर चालान की कार्रवाई की गई है।

 पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर की अपील:
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। ऐसा करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अभिभावकों से कानून का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं को रोकने के लिए चेकिंग और कार्रवाई जारी रहेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति