मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर निकली 14 वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा

अनूपपुर
 बुधवार की रात, अनूपपुर रेलवे स्टेशन रोड पर एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को अकेले सड़क पर भटकते देख कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया।

टी. आई कोतवाली अरविन्द जैन , आरक्षक दीपक बुंदेला, कपिल सोलंकी और महिला आरक्षक जानकी बैगा ने बालिका से पूछताछ की। बालिका ने बताया कि वह राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है और मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर अनूपपुर आ गई थी। वह ट्रेन पकड़कर कहीं दूर जाने की योजना बना रही थी।

 पुलिस की सराहनीय कार्रवाई:
बालिका को सुरक्षित महिला डेस्क लाकर भोजन की व्यवस्था की गई और उसे भावनात्मक रूप से संभाला गया। तत्पश्चात, राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र में उसके परिजनों से संपर्क किया गया और उन्हें थाना बुलाया गया। पुलिस ने बालिका को समझाइश देकर उसे सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया।

परिजनों ने पुलिस विभाग की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। कोतवाली पुलिस की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

 पुलिस का संदेश:
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के साथ संवाद और देखभाल में धैर्य रखें, ताकि ऐसी स्थितियों से बचा जा सके। पुलिस विभाग समाज की सुरक्षा और बच्चों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति