दिल्ली में ED की टीम राजधानी के बिजवासन इलाके में छापेमारी करने पहुंची थी, तभी हुआ हमला, बड़े अफसर जख्मी

नई दिल्ली
दिल्ली में छापेमारी करने गई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला कर दिया गया। घटना में एडिशनल डायरेक्टर स्तर के अधिकारी भी जख्मी हुए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करने वाली केंद्रीय एजेंसी की टीम राजधानी के बिजवासन इलाके में छापेमारी करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि मौके पर पांच लोग थे जिनमें से एक भागने में कामयाब रहा। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई है।

बताया जा रहा है कि ईडी की टीम साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के सिलसिले में छापेमारी करने पहुंची थी। यह जांच पीपीपीवाईएल साइबर ऐप धोखाधड़ी के मामले से संबंधित है। वारदात कापसहेड़ा थानाक्षेत्र में बिजवासन इलाके में हुई। 'एके फार्म' नामक फार्म हाउस पर ईडी की टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी। सूत्रों ने बताया कि मामले में आरोपी अशोक शर्मा और उसके भाई ने ईडी टीम पर ने हमला किया। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और स्थिति नियंत्रण में है।

पीटीआई के मुातबिक एक इन्फोर्समेंट ऑफिसर (ईओ) को हमले में मामूली चोट आई है। वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई का दावा है कि एडिशनल डायरेक्टर भी जख्मी हुए हैं। हमले के बावजूद टीम ने छापेमारी जारी रखी। सूत्रों के मुताबिक I4C और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट से इनपुट मिलने के बाद छापेमारी की गई थी।

क्यूआर कोड, पार्ट टाइम जॉब जैसे तरीकों से साइबर ठगी और बड़ी संख्या में लोगों को चपत लगाए जाने की जानकारी मिली थी। यह पाया गया कि साइबर अपराधों से हासिल पैसों को 15000 खातों में भेजा गया और डेबिट-क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके निकाला गया। सूत्रों के मुताबिक इस नेटवर्क को कुछ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स चला रहे थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति