दिल्ली में इस बार एक मिठाई की दुकान के पास धमाका, तेज आवाज के साथ उठा धुआं, पुलिस टीम ने की जांच शुरू

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर गुरुवार को धमाका हुआ। यह धमाका प्रशांत विहार इलाके में हुआ। इससे कुछ दूरी पर ही रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर पिछले दिनों विस्फोट हुआ था। इस बार एक मिठाई की दुकान के पास यह धमाका हुआ। स्थानीय पुलिस की टीम सहित बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड दस्ते को बुलाया गया है। इलाके को घेरकर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। एहतियातन मौके पर फायर विभाग ने चार दमकल वाहनों को भी भेजा गया।

प्रशांत विहार में बंसीवाला स्वीट के पास यह धमाका हुआ है। मौके से सफेद पाउडर बरामद होने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर जांच में जुटी पुलिस सूत्रों का कहना है कि जैसा ब्लास्ट सीआरपीएफ स्कूल की दीवार पर हुआ था, कुछ वैसा ही पैटर्न इस ब्लास्ट का भी है। हालांकि लेकिन ये लो इन्टेन्सिटी का ब्लास्ट था। एक शख्स के मामूली रूप से घायल होने की भी बात सामने आ रही है। लेकिन अभी अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

उधर फायर विभाग के मुताबिक ब्लास्ट की यह कॉल 11 बजकर 48 मिनट पर कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिली कि प्रशांत विहार इलाके में बंसी वाला स्वीट के पास तेज ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद फायर व पुलिस विभाग मौके पर पहुंची गए। हालांकि घटना की विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति