जम्मू-कश्मीर में रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप शाम 4.19 बजे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 36.49 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.27 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 165 किलोमीटर की गहराई पर था। उन्होंने बताया कि अभी तक कश्मीर घाटी में कहीं भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

13 नवंबर को भी आया था भूकंप
इससे पहले 13 नवंबर को जम्मू कश्मीर में 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। हालांकि इस दौरान जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं थी। अधिकारियों ने बताया था कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और यह सुबह दस बज कर 43 मिनट के आसपास महसूस किया गया था। कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में दहशत फैल गई थी और वे घरों से बाहर निकल आए थे।

दो दिन पहले भिवंडी में महसू किए गए झटकेमहाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी तालुका में बीते मंगलवार शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी कि मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित तालुका के किसी भी हिस्से में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत कोल्हे ने बताया कि भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक ही रहे और ये तालुका के विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति