14 साल पुराने बिजली चोरी मामले में शाहनवाज के विरुद्ध कोर्ट से गैर -जमानती वारंट जारी किया, हुए गिरफ्तार

बिजनौर
उत्तर प्रदेश के बिजनौर सदर विधानसभा के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को मंसूरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 14 साल पुराने बिजली चोरी मामले में शाहनवाज के विरुद्ध कोर्ट से गैर -जमानती वारंट जारी किया गया था। वो कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। शाहनवाज रालोद से जुड़े हैं।

शाहनवाज की स्टील फैक्ट्रियों में हो रही थी बिजली चोरी
दरअसल, 2010 में ऊर्जा निगम की टीमों ने बिजली चोरी को लेकर फैक्ट्रियों पर चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान शाहनवाज राणा की स्टील फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़ने पर अवर अभियंता ने मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, उसमें शाहनवाज राणा नामजद थे।

कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे
मुकदमे में शाहनवाज को पहले जमानत मिल चुकी है। यह मुकदमा अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या चार में विचाराधीन है। कोर्ट से कई बार शाहनवाज के वारंट जारी किए गए थे, लेकिन वह पेश नहीं हो रहे थे। इस चलते 19 अक्टूबर को कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

6 दिसंबर को होगी सुनवाई
गुरुवार को मंसूरपुर पुलिस ने मेरठ रोड स्थित आवास से शाहनवाज राणा को गिरफ्तार किया। मेडिकल टेस्ट कराकर उनको कोर्ट में पेश किया गया। उनके वकील आफताब कैसर का कहना है कि कोर्ट ने जमानत पर उनको रिहा किया है। अब मुकदमे में छह दिसंबर को सुनवाई होगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति