सेंसर बोर्ड ने पुष्पा 2 पर चलाई कैंची, हटाए गए दो सीन्स

मुंबई

एक्टर अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ये 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म रिलीज के बीच इसे सेंसर बोर्ड ने यूए सर्टिफिकेट दे दिया है. हालांकि फिल्म से दो सीन्स हटाए गए हैं.

दरअसल, सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी अल्लू अर्जुन ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है. हालांकि फिल्म के तेलुगु वर्जन से सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन्स हटाने का निर्देश दिया है. फिल्म में हद से ज्यादा हिंसक सीन को हटाने के लिए कहा गया है. जिसमें से एक सीन में कटी हुई टांग हवा में दिखाई गई थी. इस सीन को हटाने के लिए कहा गया है. वहीं, दूसरे सीन में अल्लू अर्जुन ने कटी हुई बाजू अपने हाथ में पकड़ी है, तो इस सीन को भी हटाने को कहा है और इसे ग्राफिक का इस्तेमाल कर दिखाने का निर्देशन दिया है.

फिल्म से हटाए गए अपशब्द
इस साथ ही पुष्पा 2 में इस्तेमाल की गई गाली को भी सेंसर बोर्ड ने हटाने का निर्देश दिया है. फिल्म में तीन ऐसे सीन है, जहां पर गाली का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सेंसर बोर्ड ने हटवा दिया है. इसके अलावा मूवी में Denguddi और Venkateshwar जैसे शब्दों के इस्तेमाल को भी हटाने का आदेश दिया है. इन निर्देशों के बाद फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया गया है.

इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
बता दें कि पुष्पा 2 साल 2021 की फिल्म पुष्पा द राइज का सीक्वल है. फिल्म उस दौरान जबरदस्त हिट रही थी. वहीं, 350 करोड़ के बड़े बजट में बनी पुष्पा 2 के जबरदस्त कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर से शुरू होगी. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फासिल पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति