कलेक्टर अवनीश शरण पहुंचे सिम्स, व्यवस्था सुधारने सिम्स प्रबंधन को दिए जरूरी निर्देश

बिलासपुर

कलेक्टर अवनीश शरण गुरुवार को सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) का निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सिम्स की व्यवस्था की बारे में जानकारी न लेते हुए सीधे वार्ड पहुंचकर मरीजों से मुलाकात कर व्यवस्था जानने की कोशिश की। यहां मरीजों से उन्हें मिलाजूला फीडबैक मिला।

निर्माण कार्यो की गति में तेजी लाकर उन्हें तत्परता से पूरा करने के निर्देश
कुछ ने व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर संतोष जाहिर किया तो कुछ ने चिकित्सकीय सुविधा को और भी बेहतर बनाने की आवश्यकता बताया। इसके बाद कलेक्टर ने व्यवस्था सुधारने और भी जरूरी निर्देश सिम्स प्रबंधन को दिए। कलेक्टर अवनीश शरण ने निरीक्षण के दौरान बचे हुए निर्माण कार्यो की गति में तेजी लाकर उन्हें तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए। विभिन्न वार्डों का दौरा कर इलाज कराने आए मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

व्यवस्थाओं पर संतुष्टि
मेल एवं फीमेल वार्ड में मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे खाने की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। मरीजों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की। तिफरा से आई सुष्मिता डोंगरे से मिल रहे इलाज के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज मिल रहा है। पामगढ़ से आई वेदमती जोशी ने भी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की।

नियमित साफ-सफाई के निर्देश
इमलीपारा के अब्दुल रहीम ने बताया कि बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। इसके बाद कलेक्टर ने त्वचा रोग ओपीडी, लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, गार्डन, ट्रायज (आपातकालीन सेवा कक्ष), किचन शेड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति