फतेहपुर जिले में तड़के दो भीषण सड़क हादसा, चाचा-भतीजे समेत 4 की मौत, 6 घायल

फतेहपुर
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में तड़के दो भीषण सड़क हादसे हो गए। दोनों हादसे शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हैं। एक हादसा बाइक और कार के बीच हुई भिड़ंत के चलते हुआ है। वहीं दूसरा हादसा हाईवे किनारे खड़े कंटेनर और पिकअप के बीच हुई भिड़ंत से हुआ है। इन हादसों में चाचा-भतीजे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसे हुई चाचा-भतीजे की मौत
बता दें कि पहला हादसा कानपुर प्रयागराज हाईवे स्थित थरियांव के बिलन्दा पश्चिमी बाईपास के पास हुआ है। गुरूवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गांव निवासी अनिल कुमार (20) अपने 10 वर्षीय भतीजे पुष्पेंद्र के अलावा परिवार के नीरज, आयुष और श्रवण समेत 5 लोग के साथ बाइक से फरीदपुर गांव शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे। शादी समारोह से वापस लौटते समय बाइक सवार हाईवे के बीच बने अवैध कट से सड़क पार कर रहे थे। तभी अचानक प्रयागराज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सफारी कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारकर दी। इस हादसे में अनिल और उसके भतीजे पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार नीरज, आयुष और श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार सवार लोग उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।

एक साथ दो शवों को देखकर मचा कोहराम
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों में एक साथ 2 दो शवों को देखकर कोहराम मच गया।

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ दूसरा हादसा
वहीं, दूसरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित नउवाबाग के पास हुई। शुक्रवार सुबह हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में एक तेज़ रफ़्तार पिकअप पीछे से घुस गई। इस हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बता दें कि कानपुर नगर के थाना साढ़ के अरन झामी के रहने वाले अनूप (25) अपने 20 वर्षीय दोस्त गोपाल यादव निवासी हृदयखेड़ा थाना नरवल के साथ गुरुवार की रात एक बारात में शामिल होने गए थे। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे नव्वाबाग के पास उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। हादसे में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति