‘बंदिश बैंडिट्स’ सीजन 2 ने इफ्फी 2024 में छेड़ा सुरों का शानदार संगम

मुंबई,

प्राइम वीडियो ने अपनी मच अवेटेड ओरिजिनल सीरीज बंदीश बैंडिट्स के सीजन 2 का एक एक्सक्लूसिव शोकेस 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी), गोवा में किया है।

बंदीश बैंडिट्स के नए सीजन का प्रीमियर 13 दिसंबर को होने वाला है। इस सीजन के लिए, प्राइम वीडियो ने इफ्फी में दर्शकों के लिए मामे खान, निकिता गांधी, और दिगवी (दिग्विजय सिंह परीहार) द्वारा पधारो म्हारे देस, घर आ माही और सीरीज़ के थीम सॉन्ग का शानदार परफॉर्मेंस पेश किया गया है।

मामे खान, निकिता गांधी और दिगवी, जो देश के सबसे टैलेंटेड सिंगर्स में से हैं, ने अपनी म्यूजिकल परफॉर्मेंसेस से दर्शकों को दीवाना कर दिया, और इस तरह से उन्होंने सीरीज़ के बेहतरीन साउंडट्रैक की एक झलक पेश की है।

इस इवेंट में सीरीज के लीड एक्टर श्रेया चौधरी, ऋत्विक भौमिक, डायरेक्टर आनंद तिवारी, क्रिएटर अमृतपाल सिंह बिंद्रा, को-प्रोड्यूसर डिम्पल माथियास, साथ ही निखिल माधोक (प्रमुख, ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो इंडिया) और साहिरा नायर (प्रमुख, हिंदी स्क्रिप्टेड सीरीज, प्राइम वीडियो इंडिया) के मौजूद थे। कास्ट और क्रिएटर्स ने इफ्फी का धन्यवाद किया, जिन्होंने भारतीय कहानियों और कहानीकारों को अपनी प्रतिभा और काम को पेश करने के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म दिया है।

अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित और आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, लियो मीडिया कलेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन में ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, शीबा चड्डा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग और कुणाल रॉय कपूर जैसे टैलेंटेड कलाकारों की वापसी होगी, साथ ही नए कलाकारों में दिव्या दत्ता, रोहन गुरबक्शानी, यशस्विनी दयामा, आलिया कुरैशी और सौरभ नैयर प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 का प्रीमियर 13 दिसंबर को भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।

  • admin

    Related Posts

    सिमर भाटिया के फिल्मी सफर की शुरुआत, अक्षय कुमार ने शेयर की दिल छू लेने वाली यादें

    मुंबई अक्षय कुमार के घर से फिल्मों में कदम रखने के लिए उनकी अगली जेनरेशन तैयार नजर आ रही है। उनकी भांजी सिमर भाटिया बड़े पर्दे पर जल्द ही रिलीज…

    अहान शेट्टी का इमोशनल पोस्ट: ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग खत्म, बोले – ये पल कभी नहीं भूलूंगा

    मुंबई बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म की शूटिंग लंबे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    5 दिसंबर का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का आज का भविष्य

    5 दिसंबर का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का आज का भविष्य

    राहु–शुक्र युति 2026: 3 राशियों के लिए खुलेगी सफलता की नई राह, जानें आपका प्रभाव

    राहु–शुक्र युति 2026: 3 राशियों के लिए खुलेगी सफलता की नई राह, जानें आपका प्रभाव

    तुलसी चालीसा का पाठ करें इस पूर्णिमा: घर में आएगी सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास

    तुलसी चालीसा का पाठ करें इस पूर्णिमा: घर में आएगी सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास

    खरमास में शुक्र का दो बार गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक और सामाजिक सफलता

    खरमास में शुक्र का दो बार गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक और सामाजिक सफलता

    खरमास कब होगा शुरू —15 या 16 दिसंबर? जानिए सही तारीख और पूरी जानकारी

    खरमास कब होगा शुरू —15 या 16 दिसंबर? जानिए सही तारीख और पूरी जानकारी

    सूर्य और शनि की युति का प्रभाव: 3 राशियों के लिए 4 जनवरी से खुशियों का दौर

    सूर्य और शनि की युति का प्रभाव: 3 राशियों के लिए 4 जनवरी से खुशियों का दौर