बेटी को बचा नहीं सकी मां, दोनों की मौत गोताखोरों ने निकाली शव

अंबिकापुर

बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत ग्राम पुटसु में बांध में गिरी बेटी को बचाने के चक्कर में मां की भी डूबने से मौत हो गई। नगर सेना के गोताखोरों ने बांध से मां – बेटी की लाश को बाहर निकाल लिया है।

सेमरसोत अभयारण्य क्षेत्र के ग्राम पुटसू में बस्ती से दूर वन विभाग द्वारा बांध का निर्माण कराया गया है। गांव वाले इस बांध के पानी का उपयोग निस्तारी के लिए करते हैं। इसी गांव के मोहन यादव की बेटी सरिता यादव (18) गुरुवार को कपड़ा धोने बांध गई थी।

पैर फिसलने के कारण अचानक वह बांध में गिर गई। देखते ही देखते वह गहरे पानी में जाने लगी। बेटी को बांध में डूबता देख मां उर्मिला यादव (42) भी पानी में उतर गई। दोनों गहरे पानी में समा गए।

गोताखोरों की टीम की तलाश शुरू
घटना की सूचना पर पस्ता थाना प्रभारी विमलेश सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय स्तर पर मां – बेटी को बांध से बाहर निकालने कोई प्रबंध नहीं हो पा रहा था। जिला मुख्यालय बलरामपुर से नगरसेना के गोताखोरों की टीम ने मोटर बोट और लाइफ जैकेट के माध्यम से मां – बेटी की तलाश शुरू की।

बांध में पानी लबालब,दोनों का मिला शव
कई घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद जब मां – बेटी को बांध से बाहर निकाला गया तो उनकी मौत हो गई थी। बांध में पानी लबालब भरा हुआ है। लगभग 10 से 15 फीट पानी होने के कारण दोनों उसी में समा गए थे। मां – बेटी को संभवतः तैरना भी नहीं आता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मां – बेटी के शव को स्वजन को सौंप दिया है। दुखद हादसे से पुटसू गांव में शोक का माहौल है।

  • admin

    Related Posts

    DAVV छात्रा दुष्कर्म केस: धर्म परिवर्तन के दबाव में आरोपी इंदौर से दबोचा गया

    इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की छात्रा ने मुस्लिम युवक हम्स शेख पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एफआईआर लिखवाई है। आरोपित ने…

    सरकारी अस्पताल में दलाली का खेल! MY के डॉक्टरों पर 10% कमीशन के लिए मरीज रेफर करने के गंभीर आरोप

    इंदौर शहर के शासकीय अस्पतालों से डॉक्टर मुनाफा कमाने के लालच में मरीजों को लामा कर निजी अस्पतालों में भेज रहे हैं। हाल ही में एमवाय अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    5 दिसंबर का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का आज का भविष्य

    5 दिसंबर का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का आज का भविष्य

    राहु–शुक्र युति 2026: 3 राशियों के लिए खुलेगी सफलता की नई राह, जानें आपका प्रभाव

    राहु–शुक्र युति 2026: 3 राशियों के लिए खुलेगी सफलता की नई राह, जानें आपका प्रभाव

    तुलसी चालीसा का पाठ करें इस पूर्णिमा: घर में आएगी सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास

    तुलसी चालीसा का पाठ करें इस पूर्णिमा: घर में आएगी सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास

    खरमास में शुक्र का दो बार गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक और सामाजिक सफलता

    खरमास में शुक्र का दो बार गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक और सामाजिक सफलता

    खरमास कब होगा शुरू —15 या 16 दिसंबर? जानिए सही तारीख और पूरी जानकारी

    खरमास कब होगा शुरू —15 या 16 दिसंबर? जानिए सही तारीख और पूरी जानकारी

    सूर्य और शनि की युति का प्रभाव: 3 राशियों के लिए 4 जनवरी से खुशियों का दौर

    सूर्य और शनि की युति का प्रभाव: 3 राशियों के लिए 4 जनवरी से खुशियों का दौर