बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में नया मोड़, लॉरेंस बिश्नोई ने शूटर को जेल से बाहर निकालने और विदेश भेजने का दिया था भरोसा

मुंबई
एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में नया मोड़ आया है। एनसीपी नेता की हत्या में शामिल एक आरोपी ने यह स्वीकार कर लिया है कि जब बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची जा रही थी, तब उसने गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से बातचीत की थी। मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को यह जानकारी दी।

गौतम ने अधिकारियों को बताया कि हत्या की योजना बनाने के दौरान उसने लॉरेंस बिश्नोई से बातचीत की थी, जो गुजरात की जेल में बंद है। शूटर ने बताया कि इस दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने शूटर को हत्या के बाद पुलिस से डरने की जरूरत नहीं होने का आश्वासन दिया था। बिश्नोई ने गौतम से कहा था कि अगर वह पकड़ा जाता है, तो भी वह घबराए नहीं, उसे जेल से कुछ ही दिनों में बाहर निकाल लिया जाएगा।

शूटर गौतम ने आगे बताया कि बिश्नोई ने हत्या के लिए उसे 12 लाख रुपये देने का वादा किया था। इसके अलावा, उसे जेल से बाहर आने के बाद विदेश भेजने की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया था। गौतम की मानें तो लॉरेंस बिश्नोई ने उसे यह भी बताया कि उसके पास वकीलों की एक टीम है, जो उसकी गिरफ्तारी के बाद कुछ ही दिनों में रिहा करवा सकती है।

यह पहली बार है जब लॉरेंस बिश्नोई का नाम बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में सामने आया है। इससे पहले इस मामले में बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नाम भी सामने आ चुका था। अनमोल का नाम हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में जांच में आया था, लेकिन अब लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी इस मामले में जुड़ने से पुलिस जांच में नया मोड़ आ गया है।

बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति