बावनथड़ी वनग्राम में टाइगर रिजर्व में बाघ ने किया युवक पर हमला, सिर धड़ से कर दिया अलग

सिवनी
पेंच टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघ ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बावनथड़ी वनग्राम में बाघ ने युवक पर हमले के बाद शव का कुछ हिस्सा खा लिया है। घटनास्थल से 20 वर्षीय कृष्ण कुमार भलावी का शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के बाद वन अधिकारियों ने स्वजनों को सौंप दिया है।

मवेशियों को लेकर गया था जंगल
पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार भलावी शुक्रवार सुबह जंगल में मवेशियों को चराने लेकर गया था। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे जंगल गए मवेशी वापस घर लौटकर आ गए, जबकि मवेशियों के साथ युवक नहीं लौटा। ऐसे में युवक को लेकर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई।

शव को नोच रहा था बाघ
इसकी जानकारी देकर परिवार के लोग स्थानीय बीटगार्ड को साथ लेकर युवक को खोजने जंगल पहुंचे। युवक को खोजते हुए लगभग दो किलोमीटर अंदर जंगल में पहुंचे लोगों को खून के निशान दिखाई दिए। कुछ दूरी पर बाघ की मौजूदगी होने पर ग्रामीणों ने शोरगुल किया। काफी प्रयास के बाद युवक को मारने वाला बाघ दूर जंगल में चला गया।
 
क्षत-विक्षत हालत में मिला शव
जानकारी के अनुसार मौके पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। हमलावर बाघ ने युवक के धड़ से सिर अलग कर दिया सिर और पैर का कुछ हिस्सा खा लिया था। बाघ के हमले में युवक की मौत से परिवार व क्षेत्रवासियों में शोक और डर का माहौल है। मौके पर पहुंचे पेंच टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मृतक के परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। गौरतलब है कि जिस स्थान पर बाघ ने युवक का शिकार किया है वह पेंच-कान्हा वन्यजीव कॉरीडोर में आता है। यहां पर वन्यप्राणियों की मौजूदगी और आवाजाही बनी रहती है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति