सिंगल विलेज स्कीम 31 मार्च तक करें शत-प्रतिशत पूर्ण : सचिव पीएचई नरहरि

जिला पंचायत सीईओ लक्ष्य की पूर्ति कराया जाना सुनिश्चित करें : सचिव पीएचई नरहरि

सिंगल विलेज स्कीम 31 मार्च तक करें शत-प्रतिशत पूर्ण : सचिव पीएचई नरहरि

उज्जैन में हुई जल जीवन मिशन की संभागीय समीक्षा बैठक

भोपाल

सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी. नरहरि ने उज्जैन संभाग की जल जीवन मिशन की संभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संभाग के जिला पंचायत सीईओ और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधिकारियों को सिंगल विलेज स्कीम 31 मार्च तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने जिले में ठेकेदार, जो समय पर काम नहीं कर रहे हों, उन्हें ब्लैक-लिस्ट किया जाये। उनके स्थान पर दूसरे ठेकेदारों से कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाने के लिये जल जीवन मिशन में दिन-रात काम कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाये। नरहरि ने कहा कि योजना में अधूरा कार्य नहीं हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।

सचिव नरहरि ने जिलेवार जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना के संचालन एवं संधारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। नरहरि ने कहा कि जिन गाँव में नल-जल योजना के अंतर्गत सड़कों की खुदाई की गयी है, उनका दुरुस्तीकरण समय-सीमा में करायें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की भी जिलेवार समीक्षा की और संबंधितों को समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये।

बैठक में प्रमुख अभियंता पीएचई के.के. सोनगरिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंपे हुए दायित्वों का निर्वहन समय-सीमा में अनिवार्य रूप से किया जाये। उन्होंने कहा कि जिनके द्वारा समय पर कार्य पूर्ण नहीं किया जायेगा, उन अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी। जल निगम के मुख्य महाप्रबंधक एम.के. मुदगल, मुख्य अभियंता इंदौर सोलंकी, उज्जैन संभाग के सभी जिला पंचायत सीईओ, जल निगम के अधिकारी और पीएचई के कार्यपालन यंत्री तथा सहायक यंत्री बैठक में उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति