एडिलेड टेस्ट मैच से बाहर हो गया स्टार खिलाड़ी, टीम को लगा सबसे तगड़ा झटका!

एडिलेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से पिंक बॉल टेस्ट खेला जाना है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह दूसरा मैच होगा. इस टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया का सबसे अहम गेंदबाज चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर बताया कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने की वजह से एडिलेड में खेला जाने वाला डे-नाइट टेस्ट नहीं खेलेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड को लेफ्ट पैर में चोटल लगी है, जिस वजह से वह 6 दिसंबर से एडिलेड में भारत के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट से बाहर हो गए हैं. अपने डेब्यू के बाद से ऐसा पहली बार होगा, जब हेजलवुड घर पर भारत के खिलाफ कोई टेस्ट मैच मिस करेंगे. इसमें कोई संदेह नहीं है कि हेजलवुड के चोटिल होने से ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी अटैक कमजोर हुआ है.

जोश हेजलवुड की जगह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दो नए तेज गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया है. दो अनकैप्ड गेंदबाज सीन एबॉट और ब्रैंडन डोगेट भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए कंगारू टीम में शामिल किए गए हैं. इन दोनों ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू नहीं किया है. हालांकि, एबॉट कोई नए खिलाड़ी नहीं हैं, वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

खैर, बता दें कि हेजलवुड की जगह इन दोनों ही गेंदबाजों को मौका मिलने की उम्मीद नहीं है. एडिलेड में अब हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को मौका मिलने की संभवाना है. बोलैंड जुलाई, 2023 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच खेले थे.  

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 295 रनों से जीत दर्ज की थी. दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्र्लियाई टीम में सिर्फ एक बदलाव ही माना जा रहा है. पहले खबर थी कि मिचेल मार्श भी दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं. हालांकि, अब बताया जा रहा है कि वह एडिलेड टेस्ट खेलेंगे.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति