बाबा बागेश्वर आज 1 लाख युवाओं को दिलाएंगे सनातन रक्षा संकल्प, इंदौर में खास आयोजन

इंदौर

इंदौर में आज संघ की एक बड़ी बैठक संघ कार्यालय सुदर्शन पर चल रही है। बैठक में सभी आनुषंगिक संगठनों के साथ ही व्यापारी संगठन भी शामिल हुए हैं। बैठक में बीजेपी विधायकों के साथ पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

यह बैठक कब तक चलेगी, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है की संघ दिसंबर में एक बड़े आयोजन करने की तैयारी में हैं।

बीजेपी इंदौर महानगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने बैठक को लेकर बताया कि सर्व हिंदू समाज द्वारा यह बैठक आयोजित की गई थी। बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं पर अत्याचार और वीभत्स घटनाएं हो रही हैं, उसको लेकर देश में आक्रोश है। 4 दिसंबर को 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतर कर आक्रोश प्रकट करेंगे। 4 दिसंबर को लालबाग से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर ज्ञापन दिया जाएगा। व्यापारी संगठनों ने बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर जिस प्रकार का आक्रोश दिखाया है, उससे 4 दिसंबर को आधे दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाने की भी उम्मीद है।

बैठक में शामिल इंदौर बीजेपी जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने बताया कि सर्व हिंदू समाज और संघ परिवार के जितने वैचारिक संगठन हैं, वह इस बैठक में शामिल हुए थे। इंदौर में हिंदू समाज 4 तारिख को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करने जा रहा है। जिसमें हम भी सहभागिता दे रहे हैं।
 

देश में तीन दिन तक संघ करेगा प्रदर्शन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संघ पूरे देश में तीन दिन तक अलग-अलग संगठन के माध्यम से प्रदर्शन करेगा, जो 2, 3 और 4 दिसंबर को होगा। उनका कहना है की यह प्रदर्शन बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के समर्थन में किया जाएगा।

बताया कि, बंद के दौरान सभी संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इंदौर के लालबाग में एकत्रित होंगे और उसके बाद कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन सौंपेंगे। इसके पहले कल भी संघ के मालवा प्रांत की एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया था।

जिसमें इंदौर बीजेपी के संगठन प्रभारी राघवेंद्र गौतम और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती शामिल हुए थे। बता दें जिला स्तर पर शुक्रवार से ही बैठकें शुरू हो गई हैं,आज भी सभी जिलों में उसी क्रम में बैठकें हो रही हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति