ब्रैथवेट को उम्मीद, वेस्टइंडीज बांग्लादेश पर क्लीन स्विप के साथ करेगी 2024 का अंत

जमैका
वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम जमैका में आज से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे देस्ट को जीतकर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्विप कर 2024 का शानदार अंत करेगी। एंटीगुआ में सीरीज के पहले मैच में 201 रन की जीत के बाद मेजबान टीम की नजरें सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी। संयोग से, वेस्टइंडीज ने आखिरी टेस्ट क्लीन स्वीप भी बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में 2-0 से किया था।

ब्रेथवेट ने प्री मैच कांफ्रेंस में कहा, साल का अंत शानदार तरीके से करना बहुत महत्वपूर्ण है और हम किसी भी टेस्ट मैच या किसी भी टेस्ट सीरीज को हल्के में नहीं ले सकते। उन्होंने कहा, पहला टेस्ट इतिहास बन चुका है और इसलिए हमें गेंदबाजी इकाई और बल्लेबाजी इकाई के रूप में शुरुआत करनी होगी, लेकिन हम इसके लिए तत्पर हैं।

ब्रेथवेट को उम्मीद है कि पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद उनके तेज गेंदबाज एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चार सदस्यीय तेज गेंदबाज- केमार रोच, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ- के साथ-साथ मध्यम गति के गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने एंटीगुआ में बांग्लादेश को हर तरह की परेशानी में डाल दिया और सभी विकेट आपस में बांट लिए।

ब्रेथवेट ने कहा, गेंदबाजों को यहां गेंदबाजी करने में मजा आता है और खेल के अधिकांश समय में थोड़ी सीम होती है, जो अच्छी बात है। यह स्पष्ट रूप से एक नया मैदान है और यहां बहुत नमी है, इसलिए हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी।

उन्होंने कहा, मुझे हमारे सभी तेज गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है और मेरा मानना है कि इन सभी लोगों में अलग-अलग विशेषताएं हैं। मैं इस गेंदबाजी समूह के भविष्य को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति