भोपाल कलेक्टर ने कड़कड़ाती ठंड में रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया, उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन लिया

भोपाल

भोपाल। अंचल में ठंड के जोर पकड़ने के साथ ही रैन बसेरों में सोने वालों की तादाद बढ़ रही है। नगर निगम के अधिकारी यहां पर रजाई गद्दे देने का दावा जरूर कर रहा है, लेकिन शुक्रवार को जब कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह हमीदिया स्थित रैन बसेरा पहुंचे, तो वहां रजाई की जगह पतले कंबल रखे मिले। कलेक्टर ने यहां आने वाले लोगों के लिए रजाई का इंतजाम करने की बात कही।

गंदगी देख बिफरे
इसके बाद वह नजदीक स्थित सुलभ शौचालय गए, जहां टॉयलेट में गंदगी देखकर नाराज हुए। कलेक्टर ने निगम अमले को हिदायत दी कि सड़कों पर सोने वाले लोगों को समझाइश देकर रैन बसेरों में शिफ्ट किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि शहर में खुले में सोने वालों को चिह्नित किया जाए और उनके लिए रैन बसेरों में जगह उपलब्ध कराई जाए।

कलेक्टर ने कहा कि रैन बसेरों में ठंड से बचाव के लिए रजाई-गद्दों समेत सभी तरह के इंतजाम होने चाहिए। किसी भी तरह की परेशानी लोगों को न हो। अफसर रोजाना इन रैन बसेरों का निरीक्षण करें, जिससे इंतजाम दुरुस्त रहें।

कलेक्टर ने देखे इज्तिमा के इंतजाम
उधर, ईंटखेड़ी के घासीपुरा में आयोजित इज्तिमा की तैयारियों का कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यातायात प्रबंधन, साफ- सफाई, पानी की आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष तौर पर अवलोकन किया।

उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि लाखों व्यक्तियों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं कुशलतापूर्वक पूरी की जाएं। सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक भी की, जहां उन्होंने इज्तिमा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी विषयों पर चर्चा की।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति