लोन के लालच में पोल्ट्री फ़ार्म संचालक ने बैंक मैनेजर को खिला दिए 38 हजार के मुर्गे

बिलासपुर

मस्तूरी स्थित एसबीआइ का मैनेजर ने किसान को 12 लाख रुपये लोन देने का लालच देकर 38 हजार के मुर्गे मंगाकर खा गया। इसके साथ ही उसने 12 लाख रुपये का 10 परसेंट कमीशन भी लिया। बाद में उसने किसान को लोन देने से इन्कार कर दिया। अब किसान ने इसकी शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

12 लाख रुपये लोन का आवेदन
मस्तूरी क्षेत्र के सरगंवा में रहने वाले रूपचंद मनहर किसान हैं। उन्होंने पोल्ट्री व्यवसाय के लिए एसबीआइ मस्तूरी में 12 लाख रुपये लोन का आवेदन दिया था। किसान का आरोप है कि बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी ने लोन पास करने के लिए 10 परसेंट कमीशन की मांग की थी।

कमीशन के रुपये एडवांस में दे दिए
किसान ने अपनी मुर्गियां बेचकर मैनेजर को कमीशन के रुपये एडवांस में दे दिए। किसान नेअपनी शिकायत में बताया कि उक्त प्रबंधक के द्वारा बैंक लोन में राशि का कमिशन 10 प्रतिशत मांगा गया था उस राशि को मै मुर्गी बेचकर 2 माह के भीतर दे दिया हूँ एवं पुनः लोन देने के बहाने हर शनिवार को देशी मुर्गा खाया गया है जिसका राशि 38,900 / अड़तीस हजार नौं सौ रूपये का मुर्गा खा गया है जिसकी रसीद भी मेरे पास है। अब मुझे मुर्गा की राशि भी वापस नहीं कर रहा है नही मुझे लोन दे रहा है। किसान ने इस बीच हर शनिवार को बैंक का मैनेजर देसी मुर्गा मंगाता था। किसान गांव से देसी मुर्गे लाकर मैनेजर को देता था।

इससे किसान परेशान हो गया। उसने पूरे मामले की शिकायत एसडीएम कार्यालय में की है। किसान ने कलेक्टर के नाम सौंपे अपने शिकायत में बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई और अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

बैंक के सामने अत्मदाह कर लूँगा
पीड़ित रूपचंद मनहर ने कहा कि उक्त प्रबंधक के द्वारा मुझे कुल राशि वापस प्रदान नही किया जाता है तो मै दिनांक 02/12/ 2024 से 06/12/ 2024 तक मुख हड़ताल में बैठूँगा इसके बाद भी मेरा उक्त राशि व लोन वापस नही करेगा तो मै 12 बजे किटनाशक पीकर व पेट्रोल छिड़क कर बैंक के सामने अत्मदाह कर लूँगा। जिसकी जिम्मेदारी एस.बी.आई. बैंक शाखा मस्तूरी प्रबंधक सुमन कुमार चौधरी की होगी। पीड़ित रूपचंद मनहर ने एसडीएम से निवेदन करते हुए कहा कि मुझे भुख हड़ताल में जाने से पहले उक्त राशि एवं लोन दिलाई जावे ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति