उत्तराखंड में तत्काल और सटीक इलाज मिलेगा हादसों में घायलों को, आपात चिकित्सा सेवाओं के लिए ट्रामा नेटवर्क तैयार

देहरादून.
प्राकृतिक आपदा व सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायलों को तत्काल सटीक इलाज मिल सके, इसके लिए ट्रामा नेटवर्क बनाया जा रहा है। इस नेटवर्क में प्रदेश के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों के साथ ही बड़े अस्पतालों को सुविधाओं के आधार पर जोड़ा जाएगा। इसके तहत किसी घायल को सीधे उसी अस्पताल रेफर किया जाएगा, जहां उसकी जरूरत के हिसाब से उपचार सुविधा उपलब्ध होगी।

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के दूरस्थ क्षेत्रों में बड़े अस्पताल नहीं हैं। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जिला अस्पतालों में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है, साथ ही उच्च चिकित्सा सुविधा का भी अभाव है। इस कारण कई बार घायलों को एक अस्पताल से दूसरे और तीसरे अस्पताल रेफर करना पड़ता है। जिससे घायलों को जल्दी और स्टीक इलाज नहीं मिल पाता।

नई पहल के लिए उच्च स्तर पर कई दौर की बैठकें हुईं
प्रदेश सरकार इस समस्या के समाधान के लिए ट्रामा नेटवर्क तैयार कर रही है। सरकारी अस्पतालों के साथ ही एम्स ऋषिकेश, निजी अस्पताल व निजी मेडिकल कॉलेजों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके बाद घायल को सीधे उसी अस्पताल रेफर किया जाएगा, जहां उसकी जरूरत के हिसाब से डॉक्टर और इलाज उपलब्ध होगा। इस नई पहल के लिए उच्च स्तर पर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, जल्द ही इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति