ग्वालियर में फार्मा की दुकान में बदमाश की लूट नाकाम कोशिश, घटना CCTV के हुई कैद

ग्वालियर

ग्वालियर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह खुलेआम वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं.ऐ सा ही ताजा मामला ग्वालियर के लक्ष्मीपुरम इलाके से निकलकर सामने आया है, जहां दो बदमाशों ने हथियार के दम पर एक दुकान के अंदर घुसकर लूटपाट का प्रयास किया. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. इस दौरान बदमाशों ने दुकानदार को धमकाया भी.

लक्ष्मीपुरम इलाके में फार्मा एवं कॉस्मेटिक की दुकान का संचालन करने वाले राहुल गुप्ता 27 नवंबर को अपनी दुकान बंद करके घर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे, तभी दो बदमाश उनकी दुकान के अंदर घुस गए. बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था. इसमें से एक बदमाश के हाथ में हथियार भी था.

बदमाशों ने राहुल गुप्ता को हथियार की दम पर धमकाया. एक बदमाश ने राहुल गुप्ता के गले में सोने की चेन समझकर गले पर झपट्टा मारा तो, दूसरे बदमाश ने गल्ले में से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन उस दिन राहुल न सोने की चेन पहने हुए थे और न ही उनके गल्ले में रुपए थे.

जब बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा तो, बदमाश राहुल गुप्ता को धमकाते हुए वहां से चले गए. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. राहुल ने इस बात की शिकायतबहोड़ापुर थाने में की है. हालांकि पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है. एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

   दुकानदार ने कहा कि मैं दुकान बंद करने के लिए मंदिर से चाबी उठा रहा था तभी मुझे लगा दुकान में कोई घुस गया है. मैंने देखा दुकान में दो लड़के घुस आए थे, उनके हाथ में हथियार था. उन्होंने मेरे गले की चैन छीनने की कोशिश की, गल्ले से रुपए भी निकालने की कोशिश की. लेकिन मैं उस दिन चैन नहीं पहना था और गल्ले में रुपए भी नहीं थे. पैसे मैं पहले ही घर पहुंच चुका था. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है मैंने थाने में शिकायत की है लेकिन पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति