मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना: बीमारी के कठिन समय से गुजरते नवीन का हुआ सफल इलाज

अम्बिकापुर

सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक के ग्राम प्रतापगढ़ के गोयल परिवार पर तब मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा, जब पता चला कि परिवार के इकलौते सहारे नवीन जगदेव गोयल को किडनी में समस्या है और उन्हें ट्रांसप्लांट की जरूरत है। एक सामान्य परिवार के लिए अचानक इस तरह स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का आना भारी है, इसके साथ ही बीमारी के साथ आता है बड़ा खर्च भी।
48 वर्षीय नवीन के परिवार में पत्नी है और उनके दो बच्चे कक्षा 7वीं और 10 वीं में पढ़ाई कर रहे हैं। नवीन अपने परिवार का पालन-पोषण कपड़े और मनिहारी के व्यवसाय से करते हैं, महंगे इलाज के खर्च में उनकी जमा पूंजी खत्म हो गई और व्यवसाय भी बंद करना पड़ा।

नवीन बताते हैं कि जब उन्होंने जांच कराया तो पता चला कि उनकी स्थिति काफी गम्भीर है और तत्काल किडनी ट्रांसप्लांट करना होगा। हमारे लिए यह काफी मुश्किल समय था। उन्होंने अपना पहला चेकअप कराया जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के जी आर दोषी एंड के एम मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी एंड रिसर्च सेंटर में रिफर किया गया।

नवीन और उनका परिवार काफी परेशान थे कि किस तरह इलाज का खर्च निकलेगा, और इस दौरान उन्हें ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ के बारे में पता चला। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से और कुछ अपने जान पहचान के लोगों से इस बारे में जानकारी ली।नवीन को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ के तहत सहायता राशि स्वीकृत हुई,  जिससे उनका इलाज हुआ और परिवार ने राहत की सांस ली है। अब गोयल परिवार के जीवन में फिर खुशियां लौट आई हैं, पूरे परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर रोगों के इलाज के लिए 25 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति