पॉप-स्टार एड शीरन 2025 में छह भारतीय शहरों में करेंगे प्रदर्शन

मुंबई,

 वैश्विक पॉप स्टार एड शीरन 2025 में छह भारतीय शहरों में प्रदर्शन करेंगे। एड शीरन मार्च 2024 में अपने मुंबई कॉन्सर्ट के बाद भारत के अपने अब तक का सबसे बड़ा दौरा करने वाले हैं, जहां वह अपने संगीत के साथ दिल्ली सहित छह शहरों में प्रदर्शन करेंगे।एड शीरन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रशंसकों के साथ रोमांचक खबर साझा की।उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, आपके खूबसूरत देश के अपने अब तक के सबसे बड़े दौरे के लिए भारत वापस आ रहा हूं। साथ ही पहली बार भूटान में भी आ रहा हूं, एक दशक में पहली बार कतर वापस आ रहा हूं और बहरीन के खूबसूरत एम्फीथिएटर में फिर से आने वाला हूं। वर्ष 2025 की शुरुआत कितनी अच्छी हो रही , आप सभी को वहां देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। भारत में 11 दिसंबर से टिकट की बिक्री, भूटान में 30 नवंबर को, कतर और बहरीन में छह दिसंबर को।'

दौरे का भारत चरण 30 जनवरी को पुणे में शुरू होगा और इसमें हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, शिलांग और दिल्ली भी शामिल होंगे। चुनिंदा कार्डधारकों के लिए प्री-सेल टिकट बुकमायशो पर नौ दिसंबर से उपलब्ध होंगे, जबकि सामान्य टिकटों की बिक्री 11 दिसंबर से शुरू होगी। एड शीरन पुणे: 30 जनवरी यश लॉन्स में, हैदराबाद: 02 फरवरी रामोजी फिल्म सिटी में, चेन्नई: 5 फरवरी वाईएमसीए ग्राउंड में, बेंगलुरु: 8 फरवरी एनआईसीई ग्राउंड्स में,शिलांग: 12 फरवरी जेएन स्टेडियम में और दिल्ली एनसीआर: 15 फरवरी लेजर वैली ग्राउंड में प्रदर्शन करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति