तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बंद, चेन्नई में सड़कें जलमग्न

चेन्नई
चक्रवात फेंगल आज यानी 30 नवंबर की शाम 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु व पुडुचेरी के तटों को पार करेगा। इस बीच तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। खराब मौसम की वजह से चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शनिवार शाम सात बजे तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उधर, इंडिगो एयरलाइंस ने चेन्नई आने वाली सभी उड़ानों को डायवर्ट कर दिया है। भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु के नौ जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

समुद्र तटों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
प्रशासन ने पुडुचेरी तट पर सुरक्षा भी बढ़ा दी है। पुडुचेरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलैवानन ने क्षेत्र में समुद्र तटों और तटीय सड़कों का दौरा किया। तमिलनाडु में लोगों को चेन्नई में मरीना बीच, पट्टिनापक्कम और एडवर्ड इलियट बीच समेत समुद्र तटों पर न जाने की सलाह दी गई है। पुडुचेरी में पर्यटन स्थलों को चक्रवात फेंगल के कारण एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। पुडुचेरी में तटीय क्षेत्रों मे 300 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। आईएमडी के अनुसार शनिवार सुबह पुडुचेरी में मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु के विलुप्पुरम के मरकानम में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। चेन्नई के बेसेंट नगर इलाके में पेड़ उखड़ गए हैं।

चेन्नई में सड़कें जलमग्न
चेन्नई में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं। कई इलाकों में लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। न्यू वाशरमैनपेट, जेमिनी फ्लाईओवर और माउंट रोड इलाके में टखने तक जलभराव है। तूफान की वजह से तटीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की वजह से मौसम बदल चुका है। चेन्नई में शुक्रवार की रात से आज सुबह तक लगातार भारी से मध्यम बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में चक्रवात 'फेंगल' पहले पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और आज शाम तक उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार करने की उम्मीद है।

कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी
आईएमडी ने कहा कि मौसम विभाग चेन्नई, श्रीहरिकोटा और चेन्नई के डॉपलर मौसम रडार के अलावा उपग्रह अवलोकनों से चक्रवात फेंगल पर लगातार नजर रख रहा है। आईएमडी के अनुसार चक्रवात आज शाम उत्तरी तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों से टकराएगा और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों समेत दक्षिणी राज्यों के विभिन्न हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति