स्कूटर सवार भाई-बहन को बाइकरों ने टक्कर मारकर गिराया फिर लड़की को साथ चलने को बोले

इंदौर।

बायपास पर बाइक सवारों ने स्कूटर सवार भाई-बहन को शनिवार दोपहर पीट-पीट कर घायल कर दिया। आरोपित युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। पुलिस सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस बीच ट्रैफिक सिपाही आपसी विवाद बताकर चला गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बायपास स्थित मालवा इंस्टिट्यूट के पास की है। देवास निवासी 26 वर्षीय युवती भाई के साथ स्कूटर से स्वेटर खरीदने इंदौर आ रही थी। ब्रिज से उतरते वक्त बाइक (एमपी 09 वीक्यू 2824) के चालक ने ओवरटेक कर कट मारा जिससे स्कूटर सवार भाई और बहन असंतुलित होकर गिर गए। तभी बुलेट से दो युवक आए और युवती का हाथ पकड़ कर कहा हमारे साथ चलो।

विरोध करने पर कर युवती और उसके भाई को पीटा
विरोध करने पर कट मारने वाले युवकों ने युवती और उसके भाई की पिटाई शुरू कर दी। दोनों पर हेलमेट से हमला कर दिया। युवती को पकड़ा और स्कार्फ खींच कर नीचे पटक दिया। ऑटो रिक्शा से आई एक महिला ने छिपकर वीडियो बनाया, जिसमें आरोपितों की बाइक के नंबर कैद हो गए। एक घंटे तक आरोपित युवती और उसके भाई से विवाद करते रहे। पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची व आरोपितों को थाने ले गई।

इंटरनेट से नंबर निकाल कर पिता ने पुलिस बुलाया
युवती के पिता बीएनपी (देवास) में पदस्थ हैं। बेटी द्वारा रोते हुए घटना बताने पर इंटरनेट से लसूड़िया थाने के नंबर निकाले और पुलिस को घटना बताई। डायल-100 पर सुनवाई नहीं हुई। थाने को 1:12 पर बात हुई, लेकिन पुलिसवाले 2:12 पर मौके पर पहुंचे। इस बीच एक ट्रैफिक सिपाही आया, लेकिन आपसी विवाद बताकर रवाना हो गया। पीड़िता के पिता ने कहा देश के सबसे स्वच्छ शहर में ऐसी घटना होना शर्मनाक है। थाने पर भी पुलिसवालों ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने बुलेट सवारों को छोड़ दिया। शाम को करणी सेना के पदाधिकारी थाने पहुंचे तब कायमी की। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आरोपित गोविंद पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी पीपीओ बादशाह हरियाणा और योगेश बलजीत शर्मा निवासी दुपलदुर्ग हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित मालवा काउंट्री टाउनशिप बायपास में रहते है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति