भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बेटे का क्या नाम है? पत्नी रितिका सजदेह ने शेयर की ये स्पेशल फोटो, जाने

नई दिल्ली
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बेटे का क्या नाम है? इस सवाल का जवाब मिल गया है। जन्म के 15 दिन तक किसी को भी पता नहीं था कि रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के बेटे का नाम क्या है, लेकिन रितिका ने एक स्पेशल फोटो शेयर करते हुए बता दिया है कि उनके बेटे का नाम क्या है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने क्रिसमस थीम के जरिए बताया है कि उनके बेटे का नाम अहान (Ahaan) है।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया था। इसकी जानकारी खुद कप्तान रोहित शर्मा ने दी थी। उन्होंने एक दिन बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए ये लिखा था कि हमारा परिवार अब चार लोगों का हो गया है। अब 1 दिसंबर 2024 को ये जानकारी सामने आई है कि रोहित शर्मा के बेटे का नाम अहान है। खुद रितिका ने ये इंस्टा पोस्ट में बताया है।

एक क्रिसमस थीम की मूर्ति सी है, जिसमें एक पर लिखा है Rits यानी रितिका, दूसरे पर लिखा है Ro यानी रोहित शर्मा, तीसरे पर लिखा है…Sammy यानी समायरा और चौथे छोटे से बच्चे के सिर पर लिखा है Ahaan इससे पता चलता है कि रोहित शर्मा के बेटे का नाम अहान रखा गया है।

बता दें कि रोहित शर्मा इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और वे कैनबरा में इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रहे हैं। ये मैच पिंक बॉल से खेला जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में पिंक बॉल से खेलना है। रोहित शर्मा ये मैच इसलिए खेल रहे हैं, क्योंकि वे पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। ऐसे में मैच प्रैक्टिस हासिल करने के लिए वे मैदान पर हैं और शाम को बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।

अहान नाम का मतलब क्या है?
अहान नाम का मतलब होता है जागृति, चेतना, जागरूकता, पुनर्जन्म या नई शुरुआत। ये एक हिंदू नाम है और यह भारत में काफी लोकप्रिय है। इसे भगवान विष्णु से भी जुड़ा हुआ माना जाता है। यह नाम संस्कृत के शब्द 'अह' से लिया गया है, जिसका मतलब है 'जागृत करना'। ऐसा माना जाता है कि अहान नाम का धारक हमेशा नई शुरुआत करता है और नए अवसरों की तलाश करता है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति