छत्तीसगढ़-बिलासपुर में स्कार्पियो की चपेट में आया स्कूटी सवार

बिलासपुर।

घर में जगह नहीं होने की वजह से बाहर लोग गाड़ी खड़ी करने लगे हैं, लेकिन बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियां हादसे का कारण बन जाती है, जिसका खामियाजा भारतीय नगर निवासी 18 वर्षीय कृष्णा मिश्रा को भुगतना पड़ा. बिलासपुर के भारतीय नगर के तैय्यब मस्जिद के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से स्कूटी सवार कृष्णा मिश्रा घायल हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां पर लोग कई साल से ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं. इससे पहले भी यहां कई बार हादसे हो चुके हैं. वायरल वीडियो गुरुवार 26 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे का है, जब भारतीय नगर निवासी कृष्णा मिश्रा घर से अपनी स्कूटी से निकला और तैय्यब मस्जिद के पास गली से बाहर सड़क पर आया था कि दूसरी ओर से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार स्कार्पियों चौक की ओर जा रही थी. सड़क किनारे एक दूसरी गाड़ी के खड़ी होने की वजह से कृष्णा मिश्रा को स्कार्पियों नजर नहीं आई और वह गाड़ी से टकरा गया. हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी सवार स्कॉर्पियो से टकराने के बाद करीब 50 मीटर सड़क पर घिसटते गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. वहां मौजूद महिला ने मदद के लिए लोगों को बुलाया, इसके बाद स्कार्पियों चालक उतरा. स्कूटी सवार को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. छात्र की रीढ़ व सिर पर चोट लगी है. घायल छात्र के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति