छत्तीसगढ़-कोरबा में नाले से रात में रेत भरते समय अचानक पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

कोरबा.

बालको थाना क्षेत्र के चुईयां नाला के पास शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। इस दौरान एक युवक उसके नीचे दब गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर चुईयां नाला से रेत भरकर निकल रहा था। वन विभाग के सुस्त होने का फायदा रेत चोर उठा रहे हैं और जल-जंगल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बालको क्षेत्र में बड़े पैमाने ने नालों से रेत निकाली जाती है और एक सिंडिकेट बनाकर कार्य किया जा रहा है। इस मामले में कई लोगों की जेब भी गर्म की जाती है। इस हादसे के बाद लोगों के जेहन में बहुत सी बातें उठने लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बालको पुलिस पहुंची और जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया गया और शव को बाहर निकाला गया है। मृतक चुईयां ग्राम का निवासी बताया जा रहा है। बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्रवाई में ट्रैक्टर में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। शव का पंचनामा कर आगे की जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति