इस सहकारी वर्ष के अंत तक दूध का भाव कम नहीं किया जाएगा: डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी

अजमेर
डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि इस आमसभा में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह था कि इस सहकारी वर्ष के अंत तक दूध का भाव कम नहीं किया जाएगा और भाव 54.47 रुपए प्रति लीटर ही रहेगा। अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की 33वीं आमसभा आयोजित की गई, जिसमें डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने सभी को संबोधित किया और दुग्ध पालकों व उनके मवेशियों के हित में वार्ता की। यह कार्यक्रम पुष्कर की जात विश्रामस्थली में हुआ। आमसभा में सरस डेरी को सर्वश्रेष्ठ बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
 
डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि इस आमसभा में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह था कि इस सहकारी वर्ष के अंत तक दूध का भाव कम नहीं किया जाएगा और भाव 54.47 रुपए प्रति लीटर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि सर्दियों में आमतौर पर दूध के भाव गिरते हैं, लेकिन इस बार दूध के भाव में कोई गिरावट नहीं होगी। आगामी वित्तीय बजट में 1677 करोड़ का बजट रखा गया है, जिसके तहत अगले साल 1 अप्रैल से दूध का भाव 60 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा और पशुपालकों की आय दोगुनी हो जाएगी। पशुपालकों को एक वर्ष के अंतर्गत 1017 करोड़ रुपए का भुगतान प्रतिवर्ष किया जाएगा।

डेयरी अध्यक्ष ने बताया कि पशुपालकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना दूध सरस डेरी को दें, ताकि उन्हें अधिक लाभ प्राप्त हो सके। आने वाले सहकारी वर्ष के अंतर्गत दूध की मात्रा को 3 लाख लीटर से बढ़ाकर 5 लाख लीटर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, एक संकल्प के तहत अजमेर डेयरी के अंदर जो भी अधूरे काम हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। अजमेर डेयरी के अंदर व्याप्त रिक्त पदों को भी भरा जाएगा, और अजमेर डेयरी को डेनमार्क की तरह विकसित करने की हमारी कोशिश रहेगी। अजमेर शहर छोटे क्षेत्रफल वाला शहर है, जिसके कारण गरीब तबके के पशुपालकों के लिए जल्द से जल्द लोन की व्यवस्था की जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति