राजस्थान-दौसा में किरोड़ी के भाई जगमोहन ने भितरघात को बताया हार का जिम्मेदार‘

दौसा.

उपचुनाव में राजस्थान में 7 में से 5 सीट जीतने वाली बीजेपी दौसा में क्यूं हार गई इसे लेकर सियासत में बहुत से सवाल तैर रहे हैं। बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा व दौसा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े उनके भाई जगमोहन हार के लिए भितरघात को जिम्मेदार बता चुके हैं। किरोड़ी लाल मीणा ने बयान दिया था कि जल्द ही इस बारे में बड़ा खुलासा करेंगे।

लेकिन, इसी बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की बर्थ-डे पार्टी में 3 नेताओं के बीच हुई सियासी गप-शप चर्चाओं में आ गई है। पार्टी में मौजूद कांग्रेस नेता और पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व विधायक बलजीत यादव तथा संयम लोढ़ा उपचुनाव को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान धर्मेंद्र राठौड़ संयम लोढ़ा से उपचुनाव को लेकर कुछ सवाल पूछ रहे हैं। इसमें संयम लोढ़ा ने सीएम भजनलाल शर्मा का नाम लेते हुए कहा कि एक सीट(दौसा) उनकी वजह से कांग्रेस को मिली है। वीडियो में धर्मेंद्र राठौड़ से बातचीत करते हुए संयम लोढ़ा कहते सुनाई दे रहे हैं…सुनो मेरी बात, मैंने तो इनको पहले ही रिजल्ट बता दिया था, 6-1 रहेगा। वो तो भजनलाल की वजह से तुम्हारी एक सीट आ गई। संयम लोढ़ा से जब अमर उजाला ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली के जन्मदिन पर वे कांग्रेस के नेताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनकी बातचीत किसी ने रिकॉर्ड कर ली। उन्होंने कहा कि मैंने जो बात कही वह किसी से छुपी नहीं है। यह सभी जानते हैं कि दौसा सीट पर बीजेपी किसलिए हारी। दौसा का नतीजा आने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था। भितरघाती मेरे सीने में वाणों की वर्षा कर देते तो मैं दर्द को सीने में दबा सारी बातों को दफन कर देता लेकिन उन्होंने मेघनाथ बनकर मेरे लक्ष्मण जैसे भाई पर शक्ति का बाण चला डाला।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति