लगातार सर्वाधिक टेस्ट खेलने का सोबर्स का रिकॉर्ड ब्रैथवेट ने तोड़ा

किंग्सटन.
वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरकर कैरेबियाई टीम की तरफ से लगातार सर्वाधिक मैच खेलने का गारफील्ड सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ब्रैथवेट का यह लगातार 86वां टेस्ट मैच था। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सोबर्स ने 1955 से लेकर 1972 तक लगातार 85 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने 1974 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अपना 96वां टेस्ट मैच खेल रहे ब्रैथवेट ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन 2014 के बाद से उन्होंने कोई टेस्ट नहीं छोड़ा है।

लगातार सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के नाम पर दर्ज है। उन्होंने लगातार 159 टेस्ट मैच खेले थे। इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है जिन्होंने लगातार 106 टेस्ट मैच खेले थे। पहले टेस्ट मैच में 201 रन से करारी हार झेलने वाले बांग्लादेश की दूसरे टेस्ट मैच में अच्छी शुरुआत नहीं रही।

उसने बारिश से प्रभावित पहले दिन के खेल में टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 69 रन बनाए हैं। खराब रोशनी के कारण जब दिन का खेल समाप्त किया गया तब शादमान इस्लाम 50 और शहादत हुसैन 12 रन पर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज की तरफ से दोनों विकेट तेज गेंदबाज केमार रोच ने लिए हैं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति