‘द साबरमती रिपोर्ट’ फेम राशि खन्ना ने शिव नगरी काशी में मनाया जन्मदिन, बोलीं- ‘हर हर महादेव’

मुंबई,

द साबरमती रिपोर्ट’ फेम अभिनेत्री राशि खन्ना ने अपना जन्मदिन शिवनगरी काशी में मनाया। अभिनेत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ गंगा आरती भी की, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है।

जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर ‘द साबरमती रिपोर्ट’ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “मैं अपना जन्मदिन शाश्वत नगरी काशी में मना रही हूं और यहां ईश्वर की भक्ति में डूबी हूं, जहां समय भी थम जाता है और आत्माएं शांति पाती हैं। बहुत आभारी हूं, हर हर महादेव।“

राशि खन्ना ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह भक्ति भाव में डूबी नजर आ रही हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही वह गंगा आरती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री नमो घाट भी पहुंचीं और आनंद के पल वहां पर बिताती नजर आईं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से एक अलग मुकाम पर पहुंची राशि की तस्वीरों को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “हर हर महादेव, राशि मैम।” एक अन्य ने लिखा, “आपको जन्मदिन की बहुत बधाई, महादेव कृपा करें।” दूसरे ने लिखा, “बाबा आप पर कृपा करें।“

इस बीच राशि खन्ना के काम की बात करें तो वह अपनी हालिया रिलीज ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की सफलता से बेहद खुश हैं। गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म को देश के कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। दर्शकों से ढेर सारा प्यार पा रही ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात में भी टैक्स फ्री किया जा चुका है

फिल्म में राशि खन्ना के साथ लीड रोल में विक्रांत मैसी और रिद्धि डोगरा हैं। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का निर्देशन रंजन चंदेल ने किया है। 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति