बलिया जिले में दिनेश कुमार गुप्ता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से 10 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी मिली

बलिया
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक बड़ी वारदात सामने आई है। जहां बेल्थरा रोड नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से 10 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी डाक के माध्यम से एक चिट्ठी भेजकर दी गई थी। दिनेश गुप्ता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है और पुलिस द्वारा मामले जांच शुरू कर दी गई है।

चिट्ठी में मांगी गई 10 करोड़ की फिरौती
बलिया के बेल्थरा रोड नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता को दो दिन पहले डाक से एक चिट्ठी प्राप्त हुई थी, जिसमें बिश्नोई गैंग से जुड़े एक व्यक्ति ने उनसे 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। चिट्ठी में यह भी कहा गया था कि यदि वह यह रकम नहीं देंगे तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद, गुप्ता ने उभांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
रसड़ा क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी (CO) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि पुलिस ने इस मामले में शिकायत प्राप्त कर ली है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानिए, कौन है दिनेश गुप्ता?
दिनेश कुमार गुप्ता एक कारोबारी हैं और उनकी पत्नी रेनू गुप्ता वर्तमान में बेल्थरा रोड नगर पंचायत की चेयरमैन हैं। दिनेश गुप्ता खुद भी दो बार इस नगर पंचायत के चेयरमैन रह चुके हैं। दोनों पति-पत्नी को बीजेपी ने नगर पंचायत के पद के लिए समर्थन दिया था। यह मामला बलिया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा की गई रंगदारी की एक बड़ी घटना है, जो पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति