वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ली बैठक

रायपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लिया। अपराध समीक्षा बैठक में वर्षांत तक गुणवत्तापूर्ण अपराध विवेचना कर पेंडिंग अपराध और शिकायत कम करने के निर्देश उन्होंने दिए साथ ही पूरे जिले के फरार आरोपियों की सेंट्रलाइज्ड सूची भी मांगी गई ताकि टीमें भेज कर बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी कर अपराध कम किया जा सकें। गंभीर मामलों की विवेचना स्वयं थाना प्रभारियों को करने, साईबर संबंधी मामलों में हर संभव कार्यवाही कर पीड़ित को त्वरित राहत देने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने जोर दिया कि शिकायत सुन निराकरण तत्काल निराकरण किया जाए ताकि उन्हें वरिष्ठ कार्यालय न आना पड़े। धर्मांतरण और मवेशी तस्करी मामलों में तत्परता और कठोरता से कार्यवाही किया जाए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा छोटी-छोटी घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कानून व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही न बरतते हुए उस पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिससे कोई भी छोटी घटना बड़ा रूप न ले सके।

क्राइम ब्रांच द्वारा बनाए गए एनडीपीएस के आदतन आरोपियों, चाकूबाजों, वाहन चोरों आदि की सूची प्रभारियों को शेयर करते हुए उन पर कार्यवाही करने कहा। इसके साथ ही विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने, असामाजिक तत्वों, निगरानी गुण्डा, अन्य बदमाशों एवं पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रख कर समय – समय पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने कहा। इसके साथ ही नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के सख्त निर्देश देने के साथ ही नशे के सामग्रियों को पकड?े के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन व आरोपियों की तस्दीक करने कहा गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति