भोपाल वासियों के लिए एक और सौगात, सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल से गोवा फ्लाइट का किया शुभारंभ

 

भोपाल

सांसद आलोक शर्मा ने प्रदेश वासियों के लिए एक और सौगात भोपाल से गोवा के लिए सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ कर दी है। सप्ताह में छह दिन चलने वाली ये फ्लाइट भोपाल से गोवा के लिए सीधी उड़ान भरेगी। जिसका फायदा भोपाल वासियों के अलावा प्रदेश भर के लोगों को मिलेगा। सांसद आलोक शर्मा ने फ्लाइट के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री के. राममोहन नायडू का आभार व्यक्त किया।

सांसद शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों ही हमने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से मुलाकात कर भोपाल से अन्य शहरों के लिए ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को कम करने और यात्रियों की मांग को लेकर भोपाल से पुणे, भोपाल से गोवा, भोपाल से कोलकाता, भोपाल से बेंगलुरु, भोपाल से लखनऊ और भोपाल से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा आरंभ करने की मांग की थी। जिस पर पिछले महीने ही भोपाल से पुणे की फ्लाइट आरंभ हो चुकी है। आज से भोपाल से गोवा के लिए सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ किया गया है। बहुत जल्द ही भोपाल से कोलकाता, लखनऊ, चंडीगढ़ और बेंगलुरु के लिए भी विमान सेवा शुरू की जाएगी। कई एयरलाइंस कंपनियों के साथ इसकी चर्चा जारी है। राजधानी से अन्य प्रदेशों के लिए की फ्लाइट्स की शुरुआत होने से इसका फायदा भोपाल शहर वासियों के अलावा प्रदेशभर के नागरिकों और विद्यार्थियों को मिलेगा। सांसद शर्मा ने कहा कि राजाभोज विमानतल के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। जल्द ही यह एयरपोर्ट अपने नए और आधुनिक कलेवर में संचालित होगा। यहां से इंटरनेशनलफ्लाइट भी शुरू होंगी। इसके लिए आवश्यक कस्टम ड्यूटी और इमीग्रेशन चेक की परमिशन भी हो चुकी है। खुशी की बात है कि राजाभोज विमानतल अब 24 घंटे सेवा संचालित कर रहा है।

छोटी कन्या से कटवाया केक
राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर गोवा फ्लाइट के शुभारंभ अवसर पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर एवं एक छोटी कन्या से केक कटवाकर फ्लाइट का शुभारंभ किया। सांसद शर्मा ने भोपाल से पहली उड़ान में गोवा जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास दिए। भोपाल से गोवा के लिए इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में छह दिन अपराह्न 3:20 पर उड़ान भरेगी। इस अवसर पर राजाभोज विमानतल पर एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी, इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी, एयरपोर्ट स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति