शूटिंग अकादमी में खिलाड़ी ने पिस्टल से खुद को मारी गोली

भोपाल।

रातीबड़ थाना क्षेत्र के बिशन खेड़ी में स्थित मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी के रेस्ट रूम में रविवार शाम पांच बजे अशोक नगर निवासी 17 वर्षीय खिलाड़ी यर्थात रघुवंशी ने खुद को गोली मार ली। उसने किन कारणों से यह कदम उठाया। उसका विवरण सामने नहीं आ पाया है।

पुलिस का कहना है कि उसके पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा कर उसके स्वजनों को सूचना दे दी है। रातीबड़ पुलिस के मुताबिक यर्थात रघुवंशी रोजाना की तरह से शाम को शूटिंग अकादमी अकादमी आया और थोड़ी देर बाद वह रेस्ट रूम में गया और खुद को गोली मार ली। गोली आवाज सुनकर अकादमी के कर्मचारी दौड़े तो यर्थात खून में लथपथ पड़ा था और उसकी गन पास ही थी।

स्वजन और परिजनों के बयान होंगे
अकादमी के अधिकारियों ने पूरे मामले की सूचना रातीबड़ थाने को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। यर्थात के पिता भी जिला खेल अधिकारी है। उसके गोली मारने के पीछे क्या कारण है, उसके बारे में स्वजनों और अकादमी के कर्मचारियों के बयान के बाद पता चलेगा। खेल विभाग की शूटिंग अकादमी में इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी और खेल विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। आखिर खिलाड़ी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह एक बड़ा सवाल बन गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति