पीएम मोदी देखेंगे ‘द साबरमती रिपोर्ट’ संसद में, गोधरा और गुजरात दंगों पर बनी है फिल्म

नई दिल्ली.
संसद के शीत सत्र में अब तक एक भी दिन कार्यवाही ठीक तरीके से नहीं चल पाई। सोमवार को भी कार्यवाही शुरू होने के बाद ही विपक्षी सांसदों ने संभल और अडाणी के मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और सदन फिर से स्थगित हो गया। इस बीच खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को संसद भवन के ही बालयोगी ऑडिटोरियम में 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखने वाले हैं। उनके साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि गोधरा अग्निकांड पर आधारित एकता कपूर और विक्रांत मैसी की इस फिल्म को यूपी, उत्तराखंड समेत की राज्यों ने करमुक्त करने का आदेश दिया है।

विक्रांत मैसी ने दिया संन्यास का संकेत
अभिनेता विक्रांत मैसी ने कुछ समय के लिए अभिनय की दुनिया से दूरी बनाने के सोमवार को संकेत दिए और कहा कि अब पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए घर लौटने का समय आ गया है। मैसी की आखिरी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘12 वीं फेल’ तथा ‘सेक्टर 26’ जैसी फिल्मों के जरिये अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके मैसी (37) ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ‘ मैं आप सभी को आपके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हालांकि जिंदगी में आगे बढ़ते हुए मुझे एहसास हुआ है कि एक पति, एक पिता और एक बेटे के तौर पर जिम्मेदारी संभालने और घर वापस लौटने का समय आ गया है।’

पीएम मोदी इस फिल्म की पहले भी तारीफ कर चुके हैं। इस फिल्म में विक्रांत मैसी मुक्य किरदार में हैं। वह एक वकील के रोल में हैं जो कि न्याय के लिए संघर् करता है। यह फिल्म समर कुमार नाम के एक पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है। अंग्रेजीदां लोग पत्रकार को नीची जनर से देखते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि समर को गोधरा कांड के पुख्ता सबूत मिल जाते हैं और फिर वह झूठी खबरें दिखाने वाले मीडिया चैनल और भ्रष्टाचार को चुनौती दे देते हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति