दिल्ली की हवा ‘खराब’ श्रेणी में आई, लोगों ने ली राहत की सांस

नई दिल्ली.
हवा अब ‘खराब’ है दिल्लीवालों के लिए यह भी एक राहत की सांस है। जी हां, ऐसा इसलिए कि अब की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है और यह ‘बहुत खराब’ की श्रेणी से 'खराब' श्रेणी में आ गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सोमवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 के साथ 'खराब' श्रेणी में रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 285 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में सुधार बताता है। यहां एक्यूआई लगातार 32 दिनों तक 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा और 'गंभीर' वायु गुणवत्ता (एक्यूआई 400 से अधिक) की स्थिति भी आई। इसके बाद वायु गुणवत्ता में मामूली ही सही, सुधार राहत की बात है।

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में इससे पहले आखिरी बार 29 अक्टूबर को वायु गुणवत्ता 268 एक्यूआई के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं और पर्याप्त धूप से यह सुधार हुआ है क्योंकि इन हवाओं से प्रदूषक तत्वों को दूर करने में मदद मिली है। हालांकि दिल्ली की वायु गुणवत्ता सामान्य से बहुत दूर है। 201 से 300 के बीच एक्यूआई अब भी संवेदनशील लोगों के लिए हानिकारक माना जाता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.9 डिग्री अधिक रहा। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज किया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति