पीकेएल-11: बंगाल वारियर्स को पटना पाइरेट्स ने रोमांचक मुकाबले में हराया, प्वाइंट टेबल में लगाई छलांग

नोएडा.
देवांक (13) और अयान (8) के शानदार खेल की बदौलत तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेटस ने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 88वें मैच में बंगाल वारियर्स को 38-35 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पटना अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। पटना को 15 मैचों में नौवीं जीत मिली है। देवांक और अयान के अलावा उसके लिए दीपक ने पांच और अंकित ने तीन अंक जुटाए जबकि बंगाल के लिए स्टार रेडर मनिंदर सिंह ने सुपर-10 लगाया। नितिन ने भी 6 अंक लिए जबकि डिफेंस से सागर ने चार अंक बनाए। बंगाल ने मनिंदर के शानदार रेड्स की बदौलत शुरुआती चार मिनट में 5-4 की लीड बना ली थी लेकिन मयूर कदम को आउट कर देवांक ने स्कोर 5-5 कर दिया और फिर अंकित ने मनिंदर को लपक पटना को 6-5 से आगे कर दिया।

इसके बाद दोनों टीमों को 2-2 अंक मिले और फिर फजल ने अयान का शिकार कर 8वें मिनट में स्कोर 8-8 कर दिया। देवांक ने हालांकि फजल को आउट कर अपने साथी का हिसाब बराबर किया और फिर रिवाइव होकर आए अयान ने सिद्देश को आउट कर 10वें मिनट की समाप्ति तक पटना को 11-9 से आगे कर दिया। अब बंगाल के लिए सुपर टैकल आन था लेकिन प्रणय ने दो अंक की रेड के साथ न सिर्फ इस स्थिति को टाला बल्कि स्कोर भी 11-11 कर दिया। फिर सागर ने देवांक को टैकल कर बंगाल को लीड दिला दी। हालांकि पटना ने फिर स्कोर 13-13 से बराबर कर लिया। सिद्देश ने हालांकि सुधाकर को आउट कर पटना के लिए सुपर टैकल आन कर दिया। शुभम ने मनिंदर को डू ओर डाई रेड पर मनिंदर को लपक इसका फायदा उठाया और पटना को 15-14 से आगे कर दिया।

बंगाल ने इसके बाद फासला 1 का किया लेकिन देवांक ने मल्टी प्वाइंट रेड के साथ हाफटाइम तक पटना को 19-15 से आगे कर दिया। फिर देवांक ने हाफटाइम के बाद सुपर रेड के साथ 22-17 किया और बंगाल को आलआउट की ओर धकेल दिया। और फिर इसे अंजाम देकर 27-18 की लीड ले ली। आलइन के बाद पटना ने 2 के मुकाबले 3 अंक लेकर 10 अंक का फासला बनाए रखा। और फिर इसे 11 तक पहुंचाते हुए बंगाल को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। सागर ने हालांकि देवांक को सुपर टैकल कर फासला थोड़ा कम किया। फिर फजल ने देवांक का सुपर टैकल कर 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 25-33 कर दिया।

बंगाल की टीम सुपर टैकल के दम पर मैच में बनी हुई थी। मयूर ने अयान के खिलाफ एक और सुपर टैकल के साथ स्कोर 27-34 किया और फिर विश्वास ने अकरम और दीपक को बाहर कर फासला 5 का कर दिया। पटना ने हालांकि 8 अंक की लीड के साथ अपनी स्थिति मजबूत की। यहां से पटना की जीत तय लग रही थी। मनिंदर और सागर ने हालांकि इसके बाद कुछ अंक लेकर फासला 3 का किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बंगाल अपना हार का सिलसिला नहीं तोड़ सकी और सीजन की नौवीं हार को मजबूर हुई।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति