रायपुर और बिलासपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई, प्रीमियम शराब जब्त, हुक्का पार्टी करते नाबालिग समेत 12 लोग गिरफ्तार

रायपुर

 छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में आबकारी विभाग और पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आबकारी विभाग ने बीती रात रायपुर के वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म हाउस में छापेमारी कर 55 लीटर से अधिक महंगी शराब जब्त की, जबकि बिलासपुर में पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर हुक्का पीते हुए एक नाबालिग समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब
आबकारी विभाग ने शनिवार को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म हाउस में छापेमारी की और 55 लीटर से ज्यादा महंगी शराब जब्त की. फार्म हाउस में हरियाणा निर्मित प्रीमियम क्वालिटी की शराब जैसे जगरमिस्टर, ग्लैनलेविट, जॉनी वॉकर गोल्ड लेबल, रोकु जीन, ग्रे गूज वोदका, सिल्वर पैटरॉन टकीला, जैकब क्रीक, सुला और कोरोना जैसी महंगी शराब की बोतलें मिलीं. ये शराब हरियाणा से तस्करी कर मंगाई गई थी और छत्तीसगढ़ में इनकी कीमत प्रति बोतल 5000 रुपये से ज्यादा है, जबकि हरियाणा में ये शराब 1200 से 2000 रुपये के बीच मिलती है.

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त आर. संगीता और कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी उपायुक्त रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई. विभाग की टीम ने फार्म हाउस में छापे के दौरान शराब की अवैध बिक्री की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की. सूत्रों के मुताबिक, फार्म हाउस में शहर के बड़े कारोबारियों की वीकेंड पार्टी चल रही थी और शराब परोसने के लिए जरूरी लायसेंस नहीं लिया गया था. इसलिए ये कार्रवाई की गई .

हुक्का बार में छापेमारी, 12 लोग गिरफ्तार
वहीं, बिलासपुर के रिंग रोड 2 स्थित एक मकान में पुलिस ने दबिश दी और हुक्का पीते हुए एक नाबालिग समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया. एसपी रजनेश सिंह को सूचना मिली थी कि पल्लव भवन के पास एक मकान में हुक्का बार चल रहा है. इसके बाद एसीसीयू टीम ने देर रात मकान में छापेमारी की और कमरे में शतरंज खेलते और हुक्का पीते हुए 12 लोगों को पकड़ा. पुलिस ने मौके से हुक्का, विभिन्न प्रकार के तम्बाकू और 18,500 रुपये नकद जब्त किए.

सिविल लाइन पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ सिगरेट और तम्बाकू अधिनियम, 2003 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में प्रीस कश्यप, शौर्य कश्यप, शुभम मखीजा, अरनव मिश्रा, राज कश्यप, दक्ष कश्यप, विनीत ऐलानी समेत अन्य लोग शामिल हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति