‘झल्ला वल्लाह’ पर गौहर खान, सरगुन मेहता और आयशा खान ने लगाए ठुमके

नई दिल्ली

टीवी के पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता एक बार फिर सुर्खियों में हैं क्योंकि वे अपने बैनर 'ड्रीमियाटा ड्रामा' के तहत दो नए शो लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। वे अपने दो नए शोज 'लवली लोला' और 'रफ़ू' लेकर आ रहे हैं और इनमें कई शानदार कलाकार हैं, जिनमें लवली लोला के लीड रोल में गौहर खान और 'रफ़ू' में लीड रोल में आयशा खान हैं।

हाल ही में सरगुन मेहता ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वो, गौहर खान और आयशा खान नजर आ रही हैं और वे तीनों 'झल्लाह वल्लाह' की धुन पर थिरक रही हैं। तीनों की चाल और डांस ने पहले से ही उन लोगों में उत्साह जगा दिया है जो इन नए शोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरगुन ने लिखा, 'बेस्ट से सीखा, लोला और निक्की कल रात मजेदार थीं। जल्द ही @dreamiyatadramaa पर मिलते हैं।'

गौहर ने किया कमेंट
गौहर लिखती हैं, 'ए-1 इंसान, अद्भुत मेकर और सुपर टैलेंटेड कलाकार, क्या कॉम्बो है @सरगुनमेहता @ravidubey2312 #muchlove। और क्या पार्टी है।'

गौहर खान का 'लवली लोला'
गौहर खान, ईशा मालवीय जल्द ही 'लवली लोला' में दिखाई देने वाली हैं जबकि आयशा खान नए शो 'रफू' में दिखाई देंगी। दोनों शो ड्रीमियाता ड्रामा की अनूठी और बेहतरीन कहानियां पेश करने के लिए तैयार है।

सरगुन और रवि के दो शोज
रवि दुबे और सरगुन मेहता के नए लॉन्च किए गए प्लेटफॉर्म 'ड्रीमियाता ड्रामा' और इसके पहले शो 'लवली लोला' को लेकर चर्चा चरम पर पहुंच गई है। टैलेंटेड एक्ट्रेस गौहर खान की अनाउंसमेंट के बाद ईशा मालवीय के भी इसमें होने को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति