नई लेदरी एलपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की फायनल ट्राफी एक नम्बर चर्च वार्ड ने जीती

मनेन्द्रगढ़

 नई लेदरी सदभावना स्टेडियम में  एलपीएल क्रिकेट वार्ड टूर्नामेंट रविवार को फाइनल मैच संघर्ष पूर्ण मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। 01नंबर चर्च वार्ड ने 13 नम्बर राजेन्द्र वार्ड को 39 रनों से पराजित कर दिया।

ज्ञात हो कि पिछले 11 नवंबर से सदभावना स्टेडियम के प्ले ग्राउंड में एलपीएल क्रिकेट का वार्ड लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा था। इस टुर्नामेंट में नई लेदरी के वार्डों की कई टीमों ने इसमें भाग लिया। रविवार को फाइनल के दिन टास जीतकर के 01 नम्बर चर्च वार्ड ने स्वयं को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 10 ओवरों में 01 नम्बर चर्च वार्ड ने धमाकेदार पारी खेल कर 107 रन बनाए। जवाब में 13 नम्बर राजेन्द्र वार्ड के टीम निर्धारित लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी व मात्र 68 रनों पर पुरी टीम सिमट कर रह गई और इस तरह 39 रनों से चर्च वार्ड ने मैच जीत ली।

मैच समाप्त होने के उपरांत परितोषिक वितरण किया गया। इस मैच के उभरते हुए खिलाड़ियों में विजेता टीम से 01 नम्बर चर्च वार्ड के विनोद को मैन आफ सीरीज, वहीं 01 नम्बर चर्च वार्ड के ही भरत को मैन आफ मैच, 06 नंबर शास्त्री वार्ड के अस्सू को बेस्ट बल्लेबाज एवं उप विजेता टीम से 13 नंबर राजेन्द्र वार्ड के गोलू को बेस्ट बालर से नवाजा गया।

सदभावना स्टेडियम प्ले ग्राउंड में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनिल केशरवानी जिलाध्यक्ष एमसीबी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रतिभा पटवा जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एमसीबी, श्रीमती सरोज यादव अध्यक्ष नपं नई लेदरी, इंद्र कुमार पटेल उपाध्यक्ष नपं नई लेदरी, प्रतिपक्ष नेता संजीवन लाल, रामसुमन मिश्रा पार्षद, गुलाब यादव, अशोक दाजू, लट्टू मंडल, विमल जैन, संतोष गुप्ता, बृज लाल देशमुख, रवि दीवान, सुनील, सुषमा कुशवाहा, सपना तिवारी, नीतू शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन इंद्र कुमार पटेल द्वारा किया गया।

एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यक्रम मुख्य अतिथि अनिल केशरवानी ने सदभावना स्टेडियम प्ले ग्राउंड में फायनल के दोंनो टीम को बधाई दियें और उनकी जमकर भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होनें कहा कि अगर मन में ठान लिया जाये तो दृढ़ निश्चय से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता हैं। जिसका उदाहरण फायनल के इस मैच में देखने को मिला। अपना लक्ष्य प्राप्त कर एक नम्बर  चर्च वार्ड के विजेता टीम ने सिद्ध कर दिया और उपविजेता टीम को निराश नहीं होना चाहिए, जबकि उन्होनें भी कई टीमों को हराकर फायनल में जगह बनाई हैं। जो कि वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता आसान नहीं था। अंतत: काफी संघर्ष के बाद फायनल में जगह बनाई गई।

अंत में नई लेदरी की सरजमीं पर वह सभी खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों व अतिथियों का आभार कमेटी द्वारा जताया गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति