अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अवैध बंदूक और टैक्स धोखाधड़ी पर बेटे को किया माफ

वाशिंगटन।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे को आधिकारिक तौर माफ कर दिया है। उनके बेटे हंटर बाइडेन को टैक्स चोरी और अवैध तरीके से बंदूक रखने के मामलों में दोषी करार दिया गया था। जो बाइडेन ने एक बयान में कहा, "आज, मैंने अपने बेटे हंटर के लिए क्षमादान पर हस्ताक्षर किए हैं।"

यूएस प्रेसिडेंट ने कहा, "जिस दिन से मैंने पदभार संभाला है, मैंने कहा था कि मैं न्याय विभाग के फैसले लेने में हस्तक्षेप नहीं करूंगा, और मैंने अपना वचन तब भी निभाया जब मैंने देखा कि मेरे बेटे पर अनुचित तरीके से मुकदमा चलाया जा रहा है।" उन्होंने बयान में यह भी कहा कि हंटर के साथ अलग तरीके से व्यवहार किया गया। इससे पहले जून में उन्होंने कहा था कि वह न तो अपने बेटे को माफ करेंगे और न ही उसकी सजा कम करेंगे। हंटर बाइडेन को संघीय बंदूक मामले में दोषी ठहराए जाने के लिए 12 दिसंबर को सजा सुनाई जानी थी। इसके चार दिन बाद उन्हें टैकस मामले में सजा सुनाई जाने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति के बेटे को जून में अवैध रूप से बंदूक रखने और इसे खरीदते समय अपने नशीली दवाओं के इस्तेमाल के बारे में झूठ बोलने का दोषी ठहराया गया था। अभियोक्ताओं ने कहा कि उन्होंने बंदूक आवेदन पत्र में झूठ बोला कि वह नशीली दवाओं का उपयोग नहीं कर रहा था। हंटर के वकीलों ने तर्क दिया कि वह खुद को नशे का आदी नहीं मानते थे और उस समय वह नशे से दूर थे। हंटर के पास बंदूक (एक .38-कैलिबर कोल्ट कोबरा स्पेशल) – लगभग 11 दिनों तक थी। उनके वकीलों के अनुसार, उस दौरान उन्होंने कभी गोली नहीं चलाई। इस मामले में में अधिकतम 25 साल की सजा हो सकती है, हालांकि हंटर को 16 महीने तक की सजा सुनाई जा सकती थी। सितंबर में, हंटर को रिकॉर्ड में हेराफेरी करने और रिटर्न दाखिल करने में विफल रहने के लिए नौ संघीय कर आरोपों में दोषी ठहराया। इनमें उन्हें 17 साल तक की जेल हो सकती थी। क्षमा का मतलब है कि हंटर बिडेन को अब उनके अपराधों के लिए सजा नहीं दी जाएगी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति