सपा-कांग्रेस एक सांपनाथ और तो दूसरा नागनाथ : केशव प्रसाद

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक सांपनाथ है, तो दूसरा नागनाथ। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि सपा और कांग्रेस ने समाज को डसने का काम किया है। दोनों दल मुस्लिमों को हिंदुओं से लड़ाने का काम कर रहे हैं। देश ने तुष्टिकरण की राजनीति की भारी कीमत चुकाई है, अन्यथा भारत एक विकसित देश होता।

कांग्रेस ने काफी अड़ंगा लगाया है। उपमुख्यमंत्री केशव ने कहा कि संभल में दंगा नहीं हुआ है, दो अपराधी दंगाई आपस में लड़े हैं। दो लोग आपस में लड़े हैं, तो यह लोग क्यों कूद रहे हैं। संभल में न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई हो रही थी। उसको लेकर सपा के सांसद और विधायक के लोगों ने बवाल किया। जब संभल में माहौल शांत है, तो माहौल क्यों खराब करना चाहते हो। देश में मोदी की और प्रदेश में योगी की सरकार है। इसमें सुशासन, विकास और आगे बढ़ाने की बात होती है। गुंडा और अपराधी मुक्त प्रदेश को लेकर सरकार काम कर रही है। कोई इसके खिलाफ काम करेगा, तो सरकार और कानून अपना काम करेंगे। केशव प्रसाद ने कहा कि किसान की कोई समस्या है, तो सरकार उसे हल करेगी। अगर कोई किसान की आड़ में कोई काम करेगा तो उसका हश्र हरियाणा में कांग्रेस जैसा होगा। उन्होंने कहा कि संभल मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस पर कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हों या विधायक, इस पर ज्यादा बड़बोलापन न दिखाएं। निर्णय का इंतजार करें। संभल में मृतकों परिवारों को पांच पांच लाख रुपये की सहायता देने पर उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नीति अपनाकर यह लोग मुस्लिम वोटों की मंडी खड़ी करना चाहते हैं। अभी उपचुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हुआ, उससे ये लोग उबर नहीं पा रहे हैं। भाजपा के राज्य में संभल सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को रोकना चाहता था। लेक‍िन कामयाब नहीं हो सका। हरियाणा में आप के साथ गठबंधन टूट गया। महाराष्ट्र में गठबंधन करके लड़े और सूपड़ा साफ हो गया। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। इंडी गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। गठबंधन के नेता झूठ बोलने की मशीन राहुल गांधी और गुंडे माफिया के अगुआ फर्जी पीडीए के नेता अखिलेश यादव की पोल खुल चुकी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति