शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े बोले, ‘संजय राउत नया राग जनता के सामने पेश करें’, ओवैसी पर भी कसा तंज

मुंबई.
शिवसेना नेता और प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने सोमवार को संजय राउत पर कटाक्ष किया है। इसके अलावा उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी है। कृष्णा हेगड़े ने कहा कि संजय राउत रोज सुबह दस बजे महाराष्ट्र और देश की जनता के सामने राग राउत पेश करते हैं। हम एक ही राग पिछले तीन साल से सुन रहे हैं। इसका असर ना प्रशासन पर, ना सरकार पर, ना अधिकारियों पर और खासकर ना महाराष्ट्र की जनता पर पड़ रहा है। पिछले तीन साल से एक ही राग सुनकर महाराष्ट्र की जनता भी परेशान हो चुकी है। अब समय आ गया है कि संजय राउत रीसेट बटन दबाएं और हो सकता है तो कुछ नया राग महाराष्ट्र की जनता के सामने पेश करें।

शिवसेना कृष्णा हेगड़े ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग मोहन भागवत पर टिप्पणी करना बंद करें। मौलाना सज्जाद नोमानी, जिन्होंने खुद के मुसलमानों का हुक्का पानी बंद करने की बात की, उसको सलाह दें। तो मुझे लगता है कि उनके लिए और बेहतर होगा।

बता दे कि मोहन भागवत ने घटती जनसंख्या दर पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा था कि आधुनिक जनसंख्या विज्ञान कहता है कि जब किसी समाज की जनसंख्या (प्रजनन दर) 2.1 से नीचे चली जाती है तो वह समाज धरती से लुप्त हो जाता है। इस तरह से कई भाषाएं और समाज नष्ट हो गए। जनसंख्या 2.1 से नीचे नहीं जानी चाहिए। मोहन भागवत ने जनसंख्या वृद्धि के महत्व पर जोर देते हुए कहा था कि मनुष्य के जन्म दर को 1 नहीं रखा जा सकता और इसलिए कम से कम 2 या 3 बच्चों का जन्म होना चाहिए। जनसंख्या वृद्धि दर को सही बनाए रखना देश के भविष्य के लिए जरूरी है।

उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि मैं मोहन भागवत से पूछना चाहता हूं कि वह अधिक बच्चे पैदा करने वालों को क्या देंगे? क्या वह अधिक बच्चे पैदा करने वालों के बैंक खातों में 1500 रुपये देंगे? क्या वह इसके लिए कोई योजना लाएंगे? जब मोहन भागवत अपने किसी करीबी को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें इसके लिए कोई योजना लानी चाहिए।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति