जिला पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों ने शुरू की तैयारी

बिलासपुर

आगामी पंचायत चुनाव के लिए तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। इस बार पेंड्रा-गौरेला-मरवाही (जीपीएम) और बिलासपुर में जिला पंचायत के चुनाव अलग-अलग होंगे। जीपीएम जिले में सीटों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई है, जबकि बिलासपुर में 17 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए जिला पंचायत को दिशा निर्देश मिल चुके हैं। आरक्षण को लेकर अधिकारी सूची का इंतजार कर रहे हैं। आरक्षण सूची आने के बाद चुनाव कराने की तैयारी शुरू होने प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी। बिलासपुर में नई ग्राम पंचायतें बढ़ने के बाद अब जिला पंचायत सदस्यों की संख्या भी बढ़ने की दिशा में जिला पंचायत की सीटे बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। आने वाले दिनों में बिलासपुर जिला में सदस्यों की संख्या 25 होने की संभावना है। वर्तमान में बिलासपुर जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 22 हैं, गौरेला पेंड्रा मरवाही नया जिला बनने के बाद बिलासपुर में केवल 17 सीटें ही रह गई हैं व पांच सीटे जीपीएम जिले में चली गई है। जिला पंचायत की सामान्य सभा चलाने के लिए कम से कम 10 सदस्यों की संख्या चाहिए, यही कारण है कि जिला बनने के बाद भी गौरेला पेंड्रा मरवाही का पूरा काम भी बिलासपुर जिला पंचायत से पूर्व की ही भांति चल रहा था।

जीपीएम में सदस्यों की संख्या बढ़ाई गई
जीपीएम जिले में पहले जिला पंचायत के पांच सदस्य थे, लेकिन सामान्य सभा की न्यूनतम आवश्यकता को देखते हुए सीटों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई है। सामान्य सभा चलाने के लिए कम से कम 10 सदस्यों की आवश्यकता होती है।

एक साथ हो सकते हैं चुनाव
अधिकारियों की माने तो अब तक मिल रहे संकेतों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाने की संभावना है। इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। अनुमान है कि आचार संहिता दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लागू हो सकता है।

जीपीएम जिला व बिलासपुर जिले में इस बार अलग-अलग चुनाव कराए जाएंगे। जीपीएम की पांच सीटों को बढ़ाकर 10 सीट कर दिया गया है। बिलासपुर में जिला पंचायत की 17 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।
संदीप अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ बिलासपुर

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति